सेक्स स्कैंडल में फंसा पूर्व PM का पोता, TMC ने BJP पर लगाए समर्थन करने के आरोप

Edited By Utsav Singh,Updated: 29 Apr, 2024 10:30 PM

former pm s grandson embroiled in case tmc accuses bjp of supporting him

तृणमूल कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने जनता दल सेक्युलर के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथ लिया।

नई दिल्ली : तृणमूल कांग्रेस नेता सुष्मिता देव ने जनता दल सेक्युलर के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े कथित सेक्स स्कैंडल को लेकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को आड़े हाथ लिया। उन्होंने भाजपा पर आरोपी का समर्थन करने का आरोप लगाया। भाजपा नेता देवराज गौड़ा ने कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष को कथित वीडियो वाली एक पेन ड्राइव के बारे में सूचित करने के लिए लिखे गए पत्र के सामने आने के बाद जारी एक वीडियो संदेश में सुष्मिता देव ने भाजपा पर ‘पाखंड' का आरोप लगाया।

PunjabKesari

रेवन्ना से जुड़ा सेक्स स्कैंडल वास्तव में बहुत बड़ा
उन्होंने कहा कि जो घोटाला सामने आया है वह ‘‘शीर्ष तक जाता है''। देव ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय मीडिया ने अभी खुलासा किया है कि कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी जद (एस) के सांसद रेवन्ना से जुड़ा सेक्स स्कैंडल वास्तव में बहुत बड़ा है। वास्तव में, यह शीर्ष तक जाता है।'' उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के एक पूर्व उम्मीदवार, देवराज गौड़ा का कहना है कि वह पूरे सेक्स स्कैंडल को गृह मंत्री अमित शाह और प्रधान मंत्री (नरेन्द्र) मोदी के संज्ञान में लाये थे।'' देव ने कहा, लेकिन इस मुद्दे पर ध्यान नहीं दिया गया।

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता जो बंगाल और देश के बाकी हिस्सों में महिला सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बनाते हैं, उन्हें अपना सिर शर्म से झुका लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह का यौन शोषण सामने आया है, उसमें भाजपा भी पूरी तरह से संलिप्त है।

PunjabKesari

महिलाओं के प्रति सम्मान पर BJP का घोर पाखंड तार-तार
उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने उन्हें टिकट देकर बहुत हद तक माफ कर दिया है। लैंगिक न्याय और महिलाओं के प्रति सम्मान पर भाजपा का घोर पाखंड तार-तार हो गया है। भारतीय जनता पार्टी को शर्म आनी चाहिए।'' कांग्रेस के मीडिया और प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष देवराज गौड़ा द्वारा पिछले साल आठ दिसंबर को लिखा पत्र सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर साझा किया। उन्होंने कहा कि पत्र में ‘‘प्रज्वल रेवन्ना के अश्लील वीडियो'' से भरी एक पेन ड्राइव की मौजूदगी का खुलासा हुआ है।

PunjabKesari

पुलिस के मुताबिक रेवन्ना देश छोड़कर भाग गए
हाल के दिनों में कथित तौर पर कई महिलाओं के साथ रेवन्ना के सेक्स वीडियो वायरल हो रहे हैं। वह जद (एस) के संरक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और हासन लोकसभा क्षेत्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)के उम्मीदवार हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रेवन्ना देश छोड़कर भाग गए हैं। कर्नाटक सरकार ने ‘अश्लील वीडियो मामले' की जांच के लिए एक विशेष जांच दल बनाने की घोषणा की है।

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!