Edited By Pardeep,Updated: 21 Sep, 2026 10:21 PM

बिहार के जमुई जिले में 19 सितंबर को एक नाबालिग लड़की के साथ हुई घटना को लेकर राज्य का राजनीतिक पारा चढ़ गया है। इस मामले को लेकर पूरा विपक्ष एनडीए सरकार पर हमलावर है और सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
पटना: बिहार के जमुई जिले में 19 सितंबर को एक नाबालिग लड़की के साथ हुई घटना को लेकर राज्य का राजनीतिक पारा चढ़ गया है। इस मामले को लेकर पूरा विपक्ष एनडीए सरकार पर हमलावर है और सम्राट चौधरी के इस्तीफे की मांग कर रहा है।
अपने ही बयान में 'फंसे' सम्राट चौधरी
कांग्रेस और आरजेडी की ओर से सम्राट चौधरी के एक पुराने बयान को लेकर उन पर जोरदार हमला बोला जा रहा है। दरअसल, कुछ महीने पहले एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में सम्राट चौधरी ने दावा किया था कि अगर रात के 12 बजे खाना खाने के बाद घूमते वक्त किसी ने छू भी दिया, तो वे अगली सुबह ही इस्तीफा दे देंगे।
'भाषणबाजी छोड़ वादे के मुताबिक दें इस्तीफा'
अब इसी बयान को याद दिलाते हुए विपक्षी नेताओं ने सवाल किया है कि जब खुद ही ऐसा दावा किया था, तो अब अपनी बात पर कायम क्यों नहीं हैं? विपक्ष का कहना है कि सिर्फ भाषणबाजी और बातें बनाने से राज्य की बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं होंगी, इसलिए उन्हें वादे के मुताबिक तुरंत कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।