छठवें चरण का मतदान आज, कई दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला

Edited By Yaspal,Updated: 12 May, 2019 08:08 AM

polling for sixth phase tomorrow fate of many legends will be decided

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों में 59 सीटों के लिए आज होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा...

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों में 59 सीटों के लिए आज होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू होगा और शाम छह बजे तक चलेगा। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार, मध्य प्रदेश तथा पश्चिम बंगाल की आठ-आठ, दिल्ली की सभी सात और झारखंड की चार सीटों के लिए मतदान होना है।
PunjabKesari
इसके लिए कुल एक लाख 13 हजार 167 मतदान केंद्र बनाए गये हैं, जिन पर 10,17,82,472 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें 5,42,60,965 पुरुष, 4,75,18,226 महिलाएं और 3,281 किन्नर मतदाता हैं। इसमें कुछ केंद्रीय मंत्रियों तथा चार पूर्व मुख्यमंत्रियों साहित कई दिग्गज नेता अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।

किन-किन सीटों पर होगा मतदान

दिल्ली-
  उत्तर-पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिण दिल्ली, नई दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली
उत्तर प्रदेश- सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकर नगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज (सु.), आजमगढ़, जौनपुर, मछली शहर (सु.) 
हरियाणा- गुड़गांव, फरीबाद, सोनीपत, अंबाला, कुरूक्षेत्र, भिवानी, रोहतक, सिरसा, हिसार, करनाल
बिहार- पूर्वी चंपारण, वैशाली, शिवहर, गोपालगंज, महाराजगंज, वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, सीवान
मध्य प्रदेश- ग्वालियर, मुरैना, भिंड, गुना, भोपाल, विदिशा, सागर, राजगढ़
झारखंड- धनबाद, गिरिडीह, जमशेदपुर तथा सिंहभूम
पश्चिम बंगाल-  तमलुक, कांथी, घाटल, झाड़ग्राम (एसटी), मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा और बिष्णुपुर (सु.)
PunjabKesari
इन दिग्गजों की किस्मत का होगा फैसला
दिल्ली- मनोज तिवारी, शीला दीक्षित, गौतम गंभीर, मीनाक्षी लेखी, हंसराज हंस, अवरिंदर सिंह लवली, जेपी अग्रवाल, अजय माकन, रमेश बिधुड़ी, विजेंद्र सिंह, आतिशी मार्लेना, दिलीप पांडे, राघव चड्डा, बलवीर जाखड़, हर्षवर्धन सिंह, प्रवेश सिंह वर्मा
उत्तर प्रदेश- मेनका गांधी, अखिलेश यादव, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, रीता बहुगुणा जोशी
हरियाणा- राव इंद्रजीत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, दुष्यंत चौटाला
मध्य प्रदेश- साध्वी प्रज्ञा, दिग्विजय सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र तोमर
बिहार- रघुवंश प्रसाद सिंह, साधू यादव
झारखंड- कीर्ति आजाद
PunjabKesari
इस चरण में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गाँधी ने अपनी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए जमकर प्रचार किया। उन्होंने रैलियों और रोड-शो के माध्यम से मतदाताओं को अपने पक्ष में लुभाने का भरपूर प्रयास किया। राजनीतिक तथा निजी आरोप-प्रत्यारोप भी खूब लगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!