प्रज्ञा ठाकुर का छलका दर्द, कहा-कांग्रेस की प्रताड़नाओं के कारण मेरा सब कुछ हो गया बर्बाद

Edited By vasudha,Updated: 21 Jun, 2020 04:00 PM

pragya thakur says everything was ruined because of congress

भोपाल लोकसभा क्षेत्र की भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा नौ साल तक दी गई प्रताड़नाओं के कारण वह आज तक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को झेल रही हैं। छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं...

नेशनल डेस्क: भोपाल लोकसभा क्षेत्र की भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस द्वारा नौ साल तक दी गई प्रताड़नाओं के कारण वह आज तक c को झेल रही हैं। छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर  भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ योग करने के बाद प्रज्ञा ने वर्ष 2008 में हुए मालेगांव बम धमाकों के मामले में नौ साल तक जेल में बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जो प्रताड़नाएं मुझे नौ वर्षों में दी थी उनके कारण मेरी कई चोटें उभरती हैं।

 

भाजपा सांसद ने कहा कि उसी दौरान मेरे सिर में जो चोटें लगीं वे उभरी हैं। वह तकलीफ इतनी ज्यादा बढ़ गई कि मेरे आंख के रैटिना से लेकर दिमाग तक सूजन हो गई और मवाद भर गई। इसके कारण मेरी एक आंख से बिल्कुल दिखना बंद हो गया जबकि दूसरी आंख से थोड़ा-सा दिखता था। उन्होंने कहा कि अब भी मेरी दाई आंख से धुंधला दिखता है और बाई आंख से बिल्कुल नहीं दिखता। 

 

कांग्रेस विधायक और राज्य के पूर्व मंत्री पी सी शर्मा ने बताया कि प्रज्ञा के इस दावे को खारिज किया कि कांग्रेस सरकार में उन्हें प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि हम महिलाओं का सम्मान करते हैं। कांग्रेस उन्हें कैसे प्रताड़ित कर सकती है जब मध्य प्रदेश में 15 वर्षों और केंद्र में छह वर्षों से भाजपा सरकार है? इन आरोपों का मकसद भ्रम पैदा करना है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!