Edited By Anu Malhotra,Updated: 13 Apr, 2024 04:14 PM
लोकसभा चुनाव में जहां कंगना रनौत चुनाव प्रचार जोरों-शोरों से कर रही है नहीं अब इस मैदान में विक्रमादित्य सिंह भी उतर आए है। बता दें कि मंडी से कांग्रेस की तरफ से विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इसका...
नेशनल डेस्क: लोकसभा चुनाव में जहां कंगना रनौत चुनाव प्रचार जोरों-शोरों से कर रही है नहीं अब इस मैदान में विक्रमादित्य सिंह भी उतर आए है। बता दें कि मंडी से कांग्रेस की तरफ से विक्रमादित्य सिंह चुनाव लड़ेंगे। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने इसका ऐलान किया है।
इससे पहले हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि मंडी से हमें युवा नेता मिलेगा ये तय है। वहीं प्रतिभा सिंह ने कहा कि विक्रमादित्य सिंह को सशक्त कैंडिडेट माना गया है। फिलहाल प्रतिभा सिंह ही इस सीट से सांसद हैं। प्रतिभा ने पहले ही चुनावी दौड़ से बाहर होने के अपने फैसले की घोषणा कर दी थी। प्रतिभा सिंह ने कहा, "हमें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कंगना क्या कर रही हैं या क्या बोल रही है। मंडी के लोग हमेशा हमारे साथ रहे हैं, मैंने कठिन परिस्थितियों में भी सीट जीती है।