मोदी की परियोजनाओं की समीक्षा की तैयारी

Edited By Pardeep,Updated: 21 Aug, 2019 12:18 AM

preparation for review of modi s projects

संसद की प्राक्कलन समिति वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान नरेन्द्र मोदी सरकार की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेगी जिनमें स्मार्ट सिटी परियोजना, रेलवे का आधुनिकीकरण, अल्पसंख्यकों से संबंधित योजनाएं एवं सभी एम्स की प्रगति की समीक्षा शामिल...

नेशनल डेस्क: संसद की प्राक्कलन समिति वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान नरेन्द्र मोदी सरकार की कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेगी जिनमें स्मार्ट सिटी परियोजना, रेलवे का आधुनिकीकरण, अल्पसंख्यकों से संबंधित योजनाएं एवं सभी एम्स की प्रगति की समीक्षा शामिल है। लोकसभा सचिवालय के बुलेटिन के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान प्राक्कलन समिति के विचारार्थ एवं जांच-परख के लिए कुछ महत्वपूर्ण विषयों को चुना गया है। 
PunjabKesari
इनमें देश के विभिन्न हिस्सों में हवाई अड्डों के विकास, खनन गतिविधि एवं पर्यावरण, शिक्षा, पारिस्थितिकी पर बड़ी परियोजनाओं का प्रभाव तथा सीमावर्ती क्षेत्र विकास कार्यक्रम शामिल हैं। समिति स्मार्ट सिटी परियोजना की प्रगति, रेलवे के आधुनिकीकरण एवं विकास, अल्पसंख्यकों से संबंधित योजनाओं एवं सभी एम्स की प्रगति की समीक्षा एवं जांच-परख भी करेगी। 
PunjabKesari
शाह की चुनावी चर्चा 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्रियों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और आने वाले समय में 4 राज्यों में आसन्न चुनाव के संदर्भ में उन्हें अहम जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा नेताओं के साथ बैठक में शाह ने पार्टी की चुनाव तैयारियों का जायजा लिया और रणनीति के बारे में चर्चा की। बैठक में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और नरेन्द्र सिंह तोमर मौजूद थे जिन्हें क्रमश: दिल्ली और हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इसमें पार्टी महासचिव भूपेन्द्र यादव और पार्टी उपाध्यक्ष ओम माथुर भी मौजूद थे। यादव को महाराष्ट्र का चुनाव प्रभारी  बनाया गया है जबकि माथुर को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है। इस बैठक में भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और संगठन मंत्री बी.एल. संतोष भी मौजूद थे। 
PunjabKesari
मंत्रिमंडल में लिंगायत समुदाय का वर्चस्व
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येद्दियुरप्पा की ओर से मंगलवार को किए गए मंत्रिमंडल गठन में 17 नए मंत्रियों में ङ्क्षलगायत समुदाय को सबसे अधिक प्रमुखता दी गई है जिसके कम से कम 7 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। ङ्क्षलगायत समुदाय के बाद अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विधायकों को स्थान दिया गया है जिसके 4 विधायकों को मंत्री बनाया गया है। इसके बाद तीसरे स्थान पर वोकालिंगा समुदाय रहा जिसके 3 विधायक मंत्री के रूप में शामिल किए गए हैं। इसके अलावा पिछड़े वर्ग के 2 और एक ब्राह्मण विधायक को भी मंत्री बनाया गया है। सबसे भाग्यशाली रहे निर्दलीय विधायक एच. नागेश जिन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। पहली बार मुलबाग्लू सीट से चुनाव जीतकर आए नागेश पिछली कांग्रेस-जनता दल (एस) गठबंधन सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रहे थे। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!