शीतलहर से निपटने के लिए राज्य में तैयारी तेज, मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को जारी किया अलर्ट

Edited By Updated: 20 Nov, 2026 07:51 PM

preparations to tackle cold wave intensified in up

उत्तर प्रदेश सरकार ने संभावित शीतलहर के दौरान नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। सर्दी के मौसम में ठंड से प्रभावित मरीजों को तत्काल और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश सरकार ने संभावित शीतलहर के दौरान नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। सर्दी के मौसम में ठंड से प्रभावित मरीजों को तत्काल और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से चिकित्सा शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी राजकीय एवं निजी मेडिकल कॉलेजों तथा उनसे संबद्ध अस्पतालों को अलटर् किया है। अस्पतालों में 24 घंटे इमरजेंसी चिकित्सा सेवाएं, पर्याप्त चिकित्सकीय स्टाफ, जीवनरक्षक दवाओं और गर्म वातावरण की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकृत सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि शासन की मंशा है कि शीतलहर के दौरान किसी भी मरीज को उपचार के अभाव में परेशानी न हो। इसी क्रम में महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी निर्देशों में सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों और संबंधित चिकित्सा संस्थानों को व्यापक तैयारियां तत्काल सुनिश्चित करने को कहा गया है।

निर्देशों के अनुसार, अस्पतालों के इमरजेंसी विभाग में शीतलहर से प्रभावित मरीजों के उपचार के लिए पर्याप्त बेड, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और जीवनरक्षक दवाओं की 24म7 उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। हाइपोथर्मिया (शरीर का तापमान अत्यधिक गिरना) और फ्रॉस्टबाइट (अत्यधिक ठंड से शरीर के ऊतकों को नुकसान) के लक्षणों की शीघ्र पहचान कर निर्धारित चिकित्सा प्रोटोकॉल के अनुसार तत्काल उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया है। गंभीर रूप से प्रभावित मरीजों के लिए इमरजेंसी विभाग में विशेष गर्म एवं सुरक्षित उपचार क्षेत्र यानी वार्म रूम विकसित किए जाएंगे। मरीजों को जरूरत के अनुसार गर्म कंबल और ताप संरक्षण की अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

शीतलहर के दौरान नवजात शिशुओं, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, हृदय एवं श्वसन संबंधी बीमारियों से ग्रसित मरीजों की विशेष देखभाल के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों के सामान्य वाडर्, आईसीयू, एनआईसीयू और पीआईसीयू सहित सभी उपचार कक्षों में ठंडी हवा से बचाव और पर्याप्त गर्म वातावरण बनाए रखने की व्यवस्था होगी। इसके लिए सुरक्षित एवं मानक अनुरूप हीटरों का उपयोग किया जाएगा। बिजली के तारों और उपकरणों की नियमित जांच के साथ अग्निशमन एवं विद्युत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को भी कहा गया है। निर्देशों में एंबुलेंस सेवाओं को पूरी तरह क्रियाशील रखने और ऑक्सीजन, आवश्यक दवाओं, थर्मामीटर, मॉनिटरिंग उपकरणों, कंबलों सहित अन्य चिकित्सा सामग्री का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने को कहा गया है। 

गंभीर मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर उच्च चिकित्सा संस्थानों में तत्काल रेफर करने के लिए प्रभावी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी। सरकार ने शीतलहर प्रबंधन में निगरानी और जवाबदेही पर भी विशेष जोर दिया है। मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य, निदेशक अथवा उनके द्वारा नामित वरिष्ठ चिकित्साधिकारी प्रतिदिन सुबह, शाम और रात्रि में अस्पतालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेंगे। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में शीतलहर प्रबंधन के लिए एक वरिष्ठ चिकित्साधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाएगा।

इसके अलावा शीतलहर से प्रभावित मरीजों की जानकारी और संबंधित आंकड़ों का नियमित संकलन कर आवश्यकतानुसार इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम के तहत जिला सर्विलांस इकाई को उपलब्ध कराया जाएगा। महानिदेशालय ने स्पष्ट किया है कि सभी व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से लागू की जाएं। शीतलहर की पूरी अवधि में मरीजों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!