राष्ट्रपति मुर्मू ने विक्रमसिंघे को बधाई दी, भारत-श्रीलंका के बीच मजबूत संबंधों की जताई उम्मीद

Edited By Tanuja,Updated: 30 Jul, 2022 12:51 PM

president murmu felicitates sri lankan counterpart

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने श्रीलंकाई समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे को बधाई देते हुए उम्मीद जतायी कि भारत और श्रीलंका के बीच साझा विरासत पर

 कोलंबो:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने श्रीलंकाई समकक्ष रानिल विक्रमसिंघे को बधाई देते हुए उम्मीद जतायी कि भारत और श्रीलंका के बीच साझा विरासत पर आधारित द्विपक्षीय साझेदारी आगे और मजबूत होगी। गोटबाया राजपक्षे के देश छोड़कर जाने के बाद बदलते घटनाक्रम के बीच विक्रमसिंघे ने 21 जुलाई को श्रीलंका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।

 

यहां भारतीय उच्चायोग ने शुक्रवार को ट्वीट किया, ‘‘भारत की राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को बधाई दी। अपने पत्र में श्रीलंका के राष्ट्रपति के लिए सफलता की कामना करते हुए, राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा है कि श्रीलंका के लोगों के लिए भारत की प्रतिबद्धता ‘पड़ोसी पहले' की नीति पर आधारित है।'' राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी उम्मीद जताई कि साझा विरासत और लोगों के बीच गहरे संबंधों पर आधारित भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय साझेदारी और मजबूत होगी।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!