Edited By Pardeep,Updated: 22 Apr, 2024 09:46 PM
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर होंगी और इस दौरान वह ऋषिकेश में गंगा आरती और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी।
नई दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार से उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर होंगी और इस दौरान वह ऋषिकेश में गंगा आरती और अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति भवन ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रपति भवन ने सोमवार को एक बयान में कहा कि मुर्मू मंगलवार को एम्स-ऋषिकेश के चौथे दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी।
बयान में कहा गया है, "उसी शाम, वह ऋषिकेश में गंगा आरती में शामिल होंगी।" राष्ट्रपति बुधवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी, देहरादून में भारतीय वन सेवा (2022 बैच) के प्रशिक्षु अधिकारियों के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।