राष्ट्रपति ने किया बच्चों के साथ दोपहर का भोजन

Edited By Anil dev,Updated: 25 Jul, 2018 05:51 PM

president ramnath kovind raman singh ashram

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज यहां के हीरानार स्थित वनवासी कल्याण आश्रम के बच्चों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया  श्री कोविंद ने भोजन शुरू करने के पहले बच्चों के साथ प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी राष्ट्रपति और आश्रम के बच्चों के...

दंतेवाड़ा: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज यहां के हीरानार स्थित वनवासी कल्याण आश्रम के बच्चों के साथ बैठकर दोपहर का भोजन किया  श्री कोविंद ने भोजन शुरू करने के पहले बच्चों के साथ प्रार्थना भी की। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी राष्ट्रपति और आश्रम के बच्चों के साथ भोजन किया। सभी लोगों को दोना-पत्तल में भोजन परोसा गया। कोविंद आश्रम के बच्चों के लिए अपने साथ राष्ट्रपति भवन से मिठाई लेकर आए थे। उन्होंने मिठाई खिलाकर बच्चों को शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति ने आश्रम में कंप्यूटर लैब स्थापना की भी घोषणा की। 

तीरंदाजी प्रशिक्षण को देखकर राष्ट्रपति ने की प्रसन्नता व्यक्त 
कोविंद आश्रम में वैदिक गणित की पढ़ाई और तीरंदाजी प्रशिक्षण को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। भोजन के दौरान कोविंद ने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कामयाबी के लिए सपने देखना चाहिए। राष्ट्रपति ने भोजन के दौरान विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान की भी कई बातें पूछी और उनका सही जवाब मिलने पर बच्चों को शाबाशी दी। कोविंद ने आश्रम की छात्रावास व्यवस्था और वहां बच्चों की शिक्षा आदि के लिए दी जा रही सुविधाओं के बारे में भी पूछा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!