कांग्रेस ने वोट बैंक की खातिर अयोध्या विवाद का समाधान नहीं किया: मोदी

Edited By Anil dev,Updated: 25 Nov, 2019 02:05 PM

prime minister narendra modi congress bjp ayodhya dispute

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस एवं उसकी पूर्ववर्ती सरकारों पर आयोध्या राम जन्मभूमि विवाद को वोट बैंक की खातिर वर्षों लटकाए रखने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि यदि कांग्रेस चाहती तो इस विवाद के कारण समाज में दरार नहीं पड़ती।

डालटनगंज: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस एवं उसकी पूर्ववर्ती सरकारों पर अयोध्या राम जन्मभूमि विवाद को वोट बैंक की खातिर वर्षों लटकाए रखने का आरोप लगाते हुए आज कहा कि यदि कांग्रेस चाहती तो इस विवाद के कारण समाज में दरार नहीं पड़ती।

PunjabKesari

मोदी ने यहां पलामू के चियांकी हवाईअड्डा मैदान में में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस और उसकी पूर्ववर्ती सरकारों ने भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या विवाद को वर्षों तक लटकाए रखा। कांग्रेस चाहती तो इस विवाद का समाधान हो सकता था लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। उसने केवल अपने वोट बैंक का ख्याल किया।'' 

PunjabKesari

मोदी ने कहा कि कांग्रेस की इन्हीं नीतियों की वजह से समाज केवल दरारें पड़ी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा ने इस विवाद के समाधान का वादा किया था, जिसे पूरा करके दिखाया है। यह हम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत' के सपने को पूरा करने के लिए कर रहे हैं। भाजपा केवल संकल्प नहीं लेती बल्कि उसे सिद्ध भी करती है।'' 

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!