रायबरेली में फिर कांग्रेस की परीक्षा

Edited By Anil dev,Updated: 10 Apr, 2019 11:48 AM

rae bareli congress indira gandhi sp lok sabha

गांधी-नेहरू परिवार के गढ़ रायबरेली सीट पर कांग्रेस की फिर परीक्षा होने वाली है। यह वही क्षेत्र है जहां से भारतीय राजनीति की ‘दुर्गा’ और कांग्रेस में अपराजेय मानी जाने वाली तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को सोशलिस्ट नेता राज नारायण ने आपातकाल के...

इलैक्शन डैस्क: गांधी-नेहरू परिवार के गढ़ रायबरेली सीट पर कांग्रेस की फिर परीक्षा होने वाली है। यह वही क्षेत्र है जहां से भारतीय राजनीति की ‘दुर्गा’ और कांग्रेस में अपराजेय मानी जाने वाली तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को सोशलिस्ट नेता राज नारायण ने आपातकाल के बाद 1977 में हुए ऐतिहासिक चुनाव में शिकस्त दी थी। अब तक इस सीट पर हुए कुल 19 लोकसभा चुनावों (16 चुनाव तथा 3 उपचुनाव) में 16 बार गांधी-नेहरू परिवार का वारिस ही काबिज रहा है। मुख्य विपक्षी दल भाजपा के निशाने पर यह सीट रहती है। 2019 के चुनाव में यहां से सोनिया फिर कांग्रेस प्रत्याशी हैं। वह 11 अप्रैल को यहां नामांकन भरने आ रही हैं। सपा यहां पिछले 2 चुनावों से प्रत्याशी नहीं उतार रही है। इस बार सपा-बसपा में गठबंधन है और उसने इस सीट पर कांग्रेस को समर्थन दिया है। वहीं भाजपा ने पूर्व कांग्रेसी दिनेश प्रताप सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। 

लोकसभा सीट
रायबरेली इंदिरा गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रहा है। यहां कई उद्योगों की स्थापना की गई है जिनमें केेंद्र सरकार की इंडियन टैलीफोन इंडस्ट्रीज मुख्य है। बेहता ब्रिज, इंदिरा गार्डन, डलमऊ, समसपुर बर्ड सैंक्चुरी यहां के प्रमुख पर्यटन स्थल हैं। दिल्ली से रायबरेली की दूरी 623.5 किलोमीटर और लखनऊ से 814.4 किलोमीटर है।

5 विधानसभा सीटें
रायबरेली सीट में 5 विधानसभा सीटें बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, सरेनी और ऊंचाहार हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में 2 सीटों पर भाजपा, 2 पर कांग्रेस जबकि एक पर सपा को जीत मिली थी। 2017 में सपा-कांग्रेस ने गठबंधन किया था लेकिन सरेनी और ऊंचाहार में दोनों पार्टियों ने प्रत्याशी उतारे थे।
 

कौन-सी पार्टी कितनी बार जीती

  • 19 लोकसभा चुनाव अब तक हुए। 
  • 16 बार कांग्रेस ने जीत दर्ज की। 
  • 1977 में भारतीय लोकदल के राज नारायण जीते।
  • 1996 और 1998 में भाजपा ने जीत दर्ज की।
     

कौन-से बड़े नेता जीते

  • फिरोज गांधी (पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति)
  • इंदिरा गांधी (पूर्व प्रधानमंत्री)
  • राजनारायण- समाजवादी नेता 
  • अरुण नेहरू (जवाहर लाल नेहरू के पौत्र)
  • शीला कौल (इंदिरा गांधी की मामी)
  • सोनिया गांधी- यू.पी.ए. अध्यक्ष
     

वर्तमान सांसद : सोनिया गांधी
एक परिचय

  • 1964 में कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय गईं, विदेशी भाषा में 3 साल का कोर्स।
  • 1965 में कैम्ब्रिज वि.वि. में पढ़ाई के दौरान एक रेस्तरां में राजीव गांधी से मुलाकात।
  • 1968 में ङ्क्षहदू रीति-रिवाज से राजीव गांधी से विवाह हुआ। इसके बाद वह इंदिरा गांधी के साथ रहने लगीं। 
  • 1970 में राहुल गांधी का जन्म। 1972 में प्रियंका गांधी का जन्म।
  • 1997 में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। 
  • 1998 में कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं। 
  • 1999 में अमेठी और बेल्लारी से लोस चुनाव जीता। विपक्ष की नेता बनीं। 
  • 2004 में यू.पी.ए. अध्यक्ष के रूप में सत्ता वापसी में अहम भूमिका।
  • 2009 में उनके नेतृत्व में यू.पी.ए. फिर सत्ता में आई। 
  • 2018 में कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ा। 19 साल तक पार्टी अध्यक्ष रहीं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!