राहुल गांधी ने मणिपुर में भूस्खलन की घटना पर दुख जताया, आठ लोगों की गई थी जान

Edited By Pardeep,Updated: 30 Jun, 2022 10:02 PM

rahul gandhi expressed grief over the landslide incident in manipur

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में भूस्खलन की घटना में कई लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि यह बहुत परेशान करने वाली दुर्घटना है। मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर में भूस्खलन की घटना में कई लोगों की मौत पर दुख जताया और कहा कि यह बहुत परेशान करने वाली दुर्घटना है। मणिपुर के नोनी जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर हुए विनाशकारी भूस्खलन में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 70 से अधिक अन्य लोग लापता हो गए हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। 
PunjabKesari
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर में भूस्खलन की खबर बहुत परेशान करने वाली है। पीड़ित परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'' कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी इस हादसे पर दुख जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!