पुडुचेरी दौरे पर राहुल गांधी, बोले- मछुआरों की भी आवाज सुने मोदी सरकार

Edited By vasudha,Updated: 17 Feb, 2021 03:19 PM

rahul gandhi puducherry

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सियासी संकट के बीच केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी दौरे पर हैं।  राहुल गांधी ने  मछुआरों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं का जानने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मछुआरे समुद्र के किसान हाेते हैं।  उन्हे...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सियासी संकट के बीच केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी दौरे पर हैं।  राहुल गांधी ने  मछुआरों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं का जानने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मछुआरे समुद्र के किसान हाेते हैं।  उन्हे भी पेंशन, बीमा मिलना चाहिए। इसके बाद वह एक कॉलेज में छात्रों के साथ बातचीत करेंगे और फिर एक सार्वजनिक बैठक करेंगे।

PunjabKesari

मछुआरों के लिए अलग मंत्रालय हो: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा कि केंद्र सरकार में मछुआरों के लिए एक अलग मंत्रालय होना चाहिए, ताकि उनकी आवाज भी सुनी जा सके। इसके साथ ही उन्होंने क‍ृषि कानूनों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह कानून सिर्फ किसान ही नहीं बल्कि आप जैसे मछुआरों और सभी आम लोगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं इससे पहले पुडुचेरी एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ। 

PunjabKesari
चुनाव अभियान के लिए पुडुचेरी दौरे पर हैं राहुल गांधी
दरअसल राहुल गांधी पुडुचेरी विधानसभा चुनाव अभियान के लिए राज्य के दौरे पर हैं। हालांकि एक और विधायक के सदस्यता से इस्तीफे के बाद राज्य की कांग्रेस सरकार ने मंगलवार को विधानसभा में अपना बहुमत खो दिया है। मौजदा सदन में कांग्रेस नीत गठबंधन के अब 14 विधायक रह गए हैं। इस मौके का लाभ उठाते हुए विपक्ष ने मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से इस्तीफा मांगते हुए कहा कि सरकार अल्पमत में है।

PunjabKesari
अप्रैल में होंगे चुनाव 
बता दें कि  पुडुचेरी विधानसभा का चुनाव अप्रैल में होने की उम्मीद है क्योंकि मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 21 जून 2021 को समाप्त हो रहा है। कांग्रेस से विधायकों के इस्तीफे की शुरुआत पिछले महीने मंत्री ए नमास्सिवयम और ई थीप्पैनजान से शुरू हुई बाद में दोनों भाजपा में शामिल हो गए। मंत्री मल्लाडी कृष्णा राव ने भी सरकार से पहले इस्तीफा दिया और फिर सोमवार को विधायक पद से इस्तीफा दे दिया। पिछले साल जुलाई में एन धानवेलु को पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से अयोग्य करार दिया गया था। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!