50 साल के हुए राहुल गांधी, शहीदों के सम्मान में नहीं मनाएंगे जन्मदिन

Edited By vasudha,Updated: 19 Jun, 2020 09:57 AM

rahul gandhi turns 50

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज 50 साल के हो गए हैं। हालांकि इस बार वह अपना जन्मदिन नीं मना रहे हैं। दरअसल राहुल गांधी ने लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के सम्मान में इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है...

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज 50 साल के हो गए हैं। हालांकि इस बार वह अपना जन्मदिन नीं मना रहे हैं। दरअसल राहुल गांधी ने लद्दाख की गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के सम्मान में इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है।

PunjabKesari

पार्टी सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी की इच्छानुसार पार्टी आलाकमान ने सभी प्रदेश, जिला एवं ब्लॉक इकाइयों को निर्देशित किया है कि 19 जून को कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता राहुल गांधी के जन्मदिन पर कहीं भी केक नहीं काटें और नारेबाजी नहीं करें।

PunjabKesari

कांग्रेस के एक सूत्र ने बताया कि पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से प्रदेश अध्यक्षों, प्रभारियों, विधायक दल के नेताओं, पार्टी के मोर्चा संगठनों एवं विभागों को भेजे गए पत्र में कहा गया कि शुक्रवार को नेता एवं कार्यकर्ता गलवान घाटी में शहीद हुए जवानों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखें। 

PunjabKesari

इसके साथ ही पार्टी ने यह भी कहा कि कोरोना संकट के कारण परेशानी का सामना कर रहे गरीबों तक ज्यादा से ज्यादा मदद पहुंचाई जाए। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी और कांग्रेस की वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी के पुत्र राहुल गांधी का जन्म 19 जून, 1970 को हुआ था। उन्होंने वर्ष 2004 में राजनीति में कदम रखा था। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!