Edited By vasudha,Updated: 08 Apr, 2018 01:43 PM
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कर्नाटक दौरे पर हैं। राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए वह चुनाव प्रचार अभियान में जुट गए हैं। वह आज बेंगलुरू में जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे इस दौरान एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे...
नेशनल डेस्क: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों कर्नाटक दौरे पर हैं। राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए वह चुनाव प्रचार अभियान में जुट गए हैं। वह आज बेंगलुरू में जनआशीर्वाद यात्रा की शुरुआत करेंगे इस दौरान एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। बंगलुरु पहुंचते ही कांग्रेस अध्यक्ष ने सफाईकर्मियों से मुलाकात कर उनकी समसयाएं जानी।
इस दौरान राहुल गांधी कुछ अलग ही अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंनेे सफाईकर्मियों से बातचीत कर उनके हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि जो लोग सबसे मुश्किल काम करते हैं उन्हें उसके बदले में ज्यादा मिलना चाहिए। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष को अपने बीच पाकर सफाईकर्मी काफी खुश दिखाई दिए। उन्होंने राहुल के साथ फोटो भी खिंचवाई। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारियों और कारोबारियों के बाद वह महिलाओं से भी मुलाकात करेंगे।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब राहुल आम लोगों के बीच गए हों इससे पहले उन्होंने कर्नाटक के दावणगेरे में दुकानदारों से बातचीत की थी। इस दौरान वह वहां के खास डोसे और कॉफी का भी स्वाद चखते नजर आए। वहीं गुजरात चुनावी दौरे में भी कांग्रेस अध्यक्ष ने गुजराती खाने का मजा लिया था। वह लोकल पाव भाजी स्टॉल में पेट पूजा करते दिखाई दिए थे।