कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कल चर्चा करेंगे राहुल

Edited By Yaspal,Updated: 30 Jun, 2019 09:37 PM

rahul will discuss tomorrow with chief ministers of congress ruled states

लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पद से इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं, लेकिन पार्टी के भीतर उनकी सक्रियता लगातार बनी हुई है। इस कड़ी में सोमवार को उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई...

नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने पद से इस्तीफा देने पर अड़े हुए हैं, लेकिन पार्टी के भीतर उनकी सक्रियता लगातार बनी हुई है। इस कड़ी में सोमवार को उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है, जो चुनाव नतीजों के बाद मुख्यमंत्रियों के साथ होने वाली उनकी पहली बैठक है। माना जा रहा है कि इस बैठक में चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन समेत सगंठन को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

कांग्रेस पार्टी की फिलहाल देश के पांच राज्यों में सरकार है। इनमें पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पुद्दुचेरी शामिल है। इनमें कमोबेश पंजाब को छोड़कर सभी राज्यों में पार्टी का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। पंजाब में कांग्रेस ने कुल 13 सीटों में आठ पर जीत दर्ज की थी। जबकि राजस्थान में पार्टी का खाता तक नहीं खुला। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सत्ता मे आने के बावजूद लोकसभा में प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!