Heavy Rain Alert: अगले 24 घंटों में होगी भारी बारिश, IMD ने इन जगहों में जारी किया Red और Orange Alert

Edited By Updated: 04 Jul, 2026 02:36 PM

rain accompanied by cold winds is likely in delhi ncr

देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब पूरी तरह एक्टिव मोड में आ चुका है। इसी बीच IMD ने बारिश को लेकर आज का अलर्ट जारी किया है। आज कई राज्यों में गरज- चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Heavy Rain Alert: देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब पूरी तरह एक्टिव मोड में आ चुका है। इसी बीच IMD ने बारिश को लेकर आज का अलर्ट जारी किया है। आज कई राज्यों में गरज- चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते हैं देश भर के मौसम का ताजा हाल:

इन राज्यों में होगी 'बेहद भारी' बारिश

मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। 4 जुलाई को इन इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। इसका सबसे ज्यादा असर गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश और ओडिशा में होगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल, तटीय कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में भी बारिश हो सकती है।

PunjabKesari

दिल्ली-NCR में जारी हुआ 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-NCR में  भी बारिश को लेकर 'येलो अलर्ट' जारी हुआ है। ऐसी उम्मीद है कि इस बारिश से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल सकती है। 

<

>

मुंबई में जलभराव, पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड का खतरा

बात मुंबई की करें तो यहां पर ठाणे, पालघर और रायगढ़ में लगातार हो रही बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी भर गया है। IMD ने मुंबई और उसके आस- पास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पहाड़ी क्षेत्र जैसे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हो रही लगातार बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई जगहों पर लैंड स्लाइड के चलते रास्ते भी बंद हो सकते हैं। इस लिए लोगों को और पर्यटकों को अलर्ट रहने की सलाह दी  है।

अन्य राज्यों का हाल

पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पूर्वोत्तर (North East) के राज्यों में भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले 24 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने और तेज आंधी चलने की संभावना है, इसलिए लोग बिना वजह घरों से बाहर न निकलें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!