गर्मी से बचाने के लिए रामलला को पहनाए गए सूती कपड़े, मंदिर ट्रस्ट ने रामनवमी से पहले लिया अहम फैसला

Edited By Yaspal,Updated: 30 Mar, 2024 08:23 PM

ramlala was dressed in cotton clothes to protect him from the heat

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का रोजाना तातां लगा रहता है। हर दिन 1 लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं

नेशनल डेस्कः अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का रोजाना तातां लगा रहता है। हर दिन 1 लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। हाल ही में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने भी रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इस बीच राम मंदिर में पहली बार बीते शनिवार को रामलला को सूती कपड़े पहनाए गए। राम मंदिर के ट्रस्ट ने ये फैसला गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए लिया है। शनिवार को मलमल के कपड़े को प्राकृतिक नील से रंगकर और उसके किनारे गोटा से सजाया हुआ वस्त्र रामलला को पहनाया गया। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद से अब तक रामलला को सिल्क के कपड़े पहनाए जा रहे थे। मगर इस गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए ट्रस्ट ने ये निर्णय लिया है कि अब से रामलला को सूती के कपड़े पहनाए जाएंगे।

मौसम में बदलाव के साथ भगवान को गर्मी से बचाने के लिए ट्रस्ट ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे गर्मियों के दौरान भगवान के लिए बेहद खास कपड़े बनवाये गए हैं। इन्हें रामलला को पहनाया गया है ताकि गर्मी से बचने के साथ ही भगवान अच्छा महसूस कर सकें। भगवान की सेवा में जो भी भक्तों से बन पड़ रहा है वे कर रहे हैं। मंदिर में भगवान का श्रृंगार भी किया गया है। भगवान की पोशाक को समय समय पर बदला जाता है। सर्दी के मौसम में गर्म और सर्दी के मौसम में ठंडे और आरामदयक कपड़े पहनाये जाते हैं। हालांकि अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के विराजमान हुए रामलला की यह पहली गर्मी है।

रामनवमी को लेकर चल रही तैयारियां, 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर
रामलाला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद यह पहली राम नवमी होगी जो राम मंदिर में मनाई जाएगी। इसके लिए प्रशासन की तरफ से जोरो की तैयारियां चल रही हैं। आगामी रामनवमी पर 15 लाख से भी ज्यादा भक्तों के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इस दौरान 15 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक 24 घंटे राम मंदिर खुला रहेगा। दिन हो या रात, आरती हो या भोग हर समय भक्त अपने राम के दर्शन कर सकेंगे। अगर श्रद्धालुओं की भीड़ और भी ज्यादा हुई तो 18 अप्रैल को भी राम मंदिर 24 घंटे के लिए खोला जाएगा। प्रशासन भक्तों की व्यव्स्थाओं को लेकर योजना तैयार कर रही है।  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!