कांग्रेस का भारत की राजनीति से होगा सफाया, महात्मा गांधी की कामना होगी पूरी: राजनाथ सिंह

Edited By Updated: 01 May, 2024 09:45 PM

congress will be eliminated from indian politics rajnath singh

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश की जनता इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया करेगी और आजादी के बाद कांग्रेस को भंग करने की राष्ट्रपतिा महात्मा गांधी की इच्छा को पूरा करेगी।

 

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश की जनता इस बार लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का सफाया करेगी और आजादी के बाद कांग्रेस को भंग करने की राष्ट्रपतिा महात्मा गांधी की इच्छा को पूरा करेगी। सिंह उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार मनोज तिवारी के नामांकन जुलूस में शामिल होने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

लोग महात्मा गांधी की इच्छा पूरी करने जा रहे
उन्होंने कहा कि तिवारी के नामांकन के लिए एकत्रित विशाल भीड़ से स्पष्ट है कि लोगों ने उन्हें उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से फिर से चुनने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में लोग महात्मा गांधी की दो इच्छाओं को पूरा करने जा रहे हैं, जिनमें एक यह भी है कि भारत दुनिया का एक मजबूत राष्ट्र बने। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश एक नए दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ रहा है। भारत दुनिया का एक मजबूत राष्ट्र बन गया है और इसकी प्रतिष्ठा बढ़ गई है। अब जब भारत अंतरराष्ट्रीय मंचों से बोलता है तो पूरी दुनिया ध्यान से सुनती है।''

राजनाथ सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी की दूसरी इच्छा थी कि स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस को भंग कर दिया जाए। उन्होंने कहा, ‘‘महात्मा गांधी ने कहा था कि स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस को भंग कर देना चाहिए। देश की जनता महात्मा गांधी की इस इच्छा को पूरा करने जा रही है और देश की राजनीति से कांग्रेस का सफाया होने जा रहा है।''

भाजपा समान नागरिक संहिता की दिशा में आगे बढ़ रही
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ पहुंचे भाजपा उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा ने भी एक जुलूस के बाद अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। धामी ने भी भरोसा जताया कि मल्होत्रा के समर्थन में भारी भीड़ इस बात का संकेत दे रही है कि लोग उन्हें इस सीट से चुनने जा रहे हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उस पर चुनाव में अल्पसंख्यकों के तुष्टिकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा समान नागरिक संहिता की दिशा में आगे बढ़ रही है। उत्तराखंड विधानसभा ने समान नागरिक संहिता पर एक विधेयक पारित किया था और इसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिल गई है जबकि कांग्रेस कर्नाटक में मुसलमानों को आरक्षण दे रही है।''

भाजपा 2014 से लगातार तीसरी बार दिल्ली में सातों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज कर विरोधियों का सफाया करने की कोशिश कर रही है। इन सात सीटों पर पार्टी का मुकाबला ‘इंडिया' गठबंधन के आप उम्मीदवारों और कांग्रेस से है। तिवारी दिल्ली से एकमात्र मौजूदा भाजपा सांसद हैं जिन्हें पार्टी ने फिर से मैदान में उतारा है। उनका उत्तर पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार के साथ सीधा मुकाबला है। मल्होत्रा का मुकाबला आप के कुलदीप कुमार से है। 

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!