शादी में व्‍यस्‍त था परिवार, 6 साल की बच्ची से रेप,  होटल में हुई दरिंदगी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Edited By Anu Malhotra,Updated: 08 Dec, 2023 02:37 PM

rape six year old girl  marriage ceremony dausa rajasthan

राजस्थान के दौसा जिले में एक विवाह समारोह के दौरान छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वीरवार रात अज्ञात आरोपी ने छह साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची अपने...

जयपुर:  राजस्थान के दौसा जिले में एक विवाह समारोह के दौरान छह साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वीरवार रात अज्ञात आरोपी ने छह साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ एक समारोह में शामिल होने के लिए गई थी। 

 विवाह समारोह से लौटते समय माता-पिता को घटना का पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार पीड़िता को जयपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए मामले में आगे की जांच की जा रही है। इस संबंध में दौसा के महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।  

घटना दौसा में सैंथल रोड स्थित होटल में हुई।मासूम के पिता ने दौसा के महिला थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज आईजी उमेश दत्ता मौके पर पहुंचे।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!