RLSP नेता मनीष साहनी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
Edited By Pardeep,Updated: 14 Aug, 2018 01:43 AM
राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के नेता मनीष सहानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार हत्यारों ने वैशाली जिले में स्थित उनके ऑफिस में घुसकर उन्हें गोली मारी है। हमलावर अभी पकड़ ...
वैशालीः राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (RLSP) के नेता मनीष सहानी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार हत्यारों ने वैशाली जिले में स्थित उनके ऑफिस में घुसकर उन्हें गोली मारी है। हमलावर अभी पकड़ से बाहर हैं।
घटना वैशाली जिला के जन्दाहा प्रखंड परिसर की है। मनीष हाल ही में प्रखंड प्रमुख घोषित हुए थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार दोपहर की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। बहीं पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।