Edited By Parveen Kumar,Updated: 16 Nov, 2026 09:15 PM

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री मीर सैफुल्ला के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने राज्य के अलग झंडे, अनुच्छेद 370 और विशेष दर्जे को बहाल करने की बात कही थी। आरपी सिंह ने स्पष्ट...
नेशनल डेस्क : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने जम्मू-कश्मीर के मंत्री मीर सैफुल्ला के उस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने राज्य के अलग झंडे, अनुच्छेद 370 और विशेष दर्जे को बहाल करने की बात कही थी। आरपी सिंह ने स्पष्ट किया कि ऐसी मांगें पुरानी और नकारात्मक राजनीति की याद दिलाती हैं। ये ऐसी रणनीतियां हैं जिनका मकसद केवल लोगों का ध्यान असली मुद्दों, उनकी उम्मीदों और आकांक्षाओं से भटकाना है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि भारत एक संप्रभु राष्ट्र है, जो एक संविधान और एक राष्ट्रीय ध्वज के तहत एकजुट है। उन्होंने कहा कि अगस्त 2019 में किए गए संवैधानिक बदलावों ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व विशेष दर्जे से जुड़े विवादों को हमेशा के लिए सुलझा दिया है। उनके अनुसार पुराने राजनीतिक विवादों को फिर से कुरेदना पूरी तरह से जनहित के खिलाफ है। सीमावर्ती क्षेत्र की रणनीतिक संवेदनशीलता का जिक्र करते हुए आरपी सिंह ने कहा कि पुराने विवादों को उठाने से आम जनता को कोई फायदा नहीं होने वाला है। उनके मुताबिक जम्मू-कश्मीर के युवाओं को अंतहीन राजनीतिक बहसों के बजाय रोजगार, नए निवेश, विकास और स्थायी शांति की जरूरत है।
J&K Minister Mir Saifullah’s call for the restoration of a separate state flag, along with Article 370 and special status, is a reminder of the regressive politics that continues to distract from the real aspirations of the people. India is one sovereign nation, united by one Constitution and one national flag. The constitutional changes of August 2019 settled the question of J&K’s erstwhile special status. In a strategically sensitive border region, reopening old political fault lines serves little public purpose. The youth of J&K deserve jobs, investment, development and lasting peace not endless debates over the past. National integrity must never become a casualty of electoral politics. Nation First. Always. @BJP4India @BJP4JnK
— RP Singh National Spokesperson BJP (@rpsinghkhalsa) November 16, 2026
आरपी सिंह ने चेतावनी दी कि चुनावी राजनीति के लिए देश की अखंडता से कभी समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनावों के लिए राष्ट्रीय अखंडता की बलि नहीं दी जानी चाहिए, और हमें हमेशा 'राष्ट्र सर्वोपरि' (Nation First, Always) के सिद्धांत पर अडिग रहना चाहिए।