मुंबईः लालबागचा राजा को उपहार में मिली सोने-हीरे जड़ित गणपति की मूर्ति, कीमत 42 लाख

Edited By Seema Sharma,Updated: 20 Sep, 2018 11:12 AM

rs 42 lakh gold ganpati idol with diamond gifted to lalbaugcha raja

गणेशोत्सव पर मुंबई में लालबागचा राजा को उपहार में सोने की बनी मूर्ति उपहार में मिली है। इतना ही नहीं, सोने की इस मूर्ति पर हीरे भी लगे हुए हैं। इस मूर्ति की कीमत तकरीबन 42 लाख रुपए बताई जा रही है। इसका वजन करीब 1 किलो, 200 ग्राम है।

मुंबईः गणेशोत्सव पर मुंबई में लालबागचा राजा को उपहार में सोने की बनी मूर्ति उपहार में मिली है। इतना ही नहीं, सोने की इस मूर्ति पर हीरे भी लगे हुए हैं। इस मूर्ति की कीमत तकरीबन 42 लाख रुपए बताई जा रही है। इसका वजन करीब 1 किलो, 200 ग्राम है। हालांकि, इस पर लगे हीरे की कीमत अभी आंकी नहीं गई है। इस मूर्ति को किसने उपहार में दिया है, इसकी जानकारी नहीं है। दरअसल, अपनी पहचान छुपाते हुए किसी ने चुपचाप इस उपहार को दान पेटी में डाल दिया।
PunjabKesari
यह लालबागचा राजा को मिला अब तक का सबसे महंगा तोहफा है। गणेशोत्सव में सबसे ज्यादा धूम लालबागचा राजा की होती है। यहां बड़ी-बड़ी हस्तियां नतमस्तक होती हैं और पूजा-अर्चना करती हैं।
PunjabKesari
पिछले साल यहां करीब 10 करोड़ रुपए कैश एकत्र किया गया था और सिल्वर प्लेटेड कॉपर की तलवार भी दान पात्र में मिली थी। इसके अलावा, इससे पहले एक किलो का सोने का बिस्किट और 550 ग्राम की गणपति और मां लक्ष्मी के सोने की मूर्ति भी किसी ने दान में दी थी। उल्लेखनीय है कि लालबागचा राजा का सावर्जनिक गणेश मंडल 1934 में स्थापित किया गया था।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!