कार्तिक पूर्णिमा केे अवसर पर दीपों से सजा सबरीमाला मंदिर, चारों तरफ दिखा स्वर्ग सा नजारा(Video)

Edited By vasudha,Updated: 30 Nov, 2020 10:58 AM

sabarimala temple decorated on dev deepawali

केरल के सबरीमाला में स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर में  स्वर्ग सा नजारा देखने को मिला।  कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में दीपम उत्सव मनाया गया।  इस मौके पर पूरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी में नहाया नजर आया। दीपों की सुंदर रोशनी का नजारा देख हर कोई...

नेशनल डेस्क: केरल के सबरीमाला में स्थित भगवान अयप्पा के मंदिर में स्वर्ग सा नजारा देखने को मिला। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में दीपम उत्सव मनाया गया।  इस मौके पर पूरा मंदिर परिसर दीपों की रोशनी में नहाया नजर आया। दीपों की सुंदर रोशनी का नजारा देख हर कोई मुग्ध रह गया। 


 

इसलिए मनाई जाती है देव दीपावली
दरअसल कार्तिक पूर्णिमा सभी पूर्णिमाओं में श्रेष्‍ठ मानी जाती है। मान्‍यता है कि इस दिन भगवान शिव ने देवलोक पर हाहाकार मचाने वाले त्रिपुरासुर नाम के राक्षस का संहार किया था। उसके वध की खुशी में देवताओं ने इसी दिन दीपावली मनाई थी। हर साल लोग कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव दीपावली मनाते हैं। 

 

यह भी पढ़ें:  पीएम मोदी ने दी 551 वें प्रकाश पर्व की बधाई, बोले- गुरु नानक जी के विचार हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे

 

गंगा स्नान करने से मिलता है  फल 
इस दिन कई धार्मिक आयोजन, पवित्र नदी में स्नान, पूजन और कर्मकांड का विधान है। शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने का बहुत महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से पूरे वर्ष गंगा स्नान करने का फल मिलता है। इस दिन गंगा सहित पवित्र नदियों एवं तीर्थों में स्नान करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है, पापों का नाश होता है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!