वैज्ञानिकों ने चिड़ियां के दिमाग में ‘मैमरी’ इंस्टाल कर सिखाया गाना

Edited By Updated: 05 Oct, 2019 05:48 PM

science bird memory tech

अमेरिका के टेक्सास साउथवेस्टर्न विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने जेबरा फिंच प्रजाति की चिड़िया के बच्चे के दिमाग में ‘मैमरी’ इंस्टाल कर कारनाम कर दिखाया है। मैंमरी इंस्टाल होने के बाद चिड़िया ने वो गाना गाया जो उसने कहीं सुना नहीं था। यह विज्ञान की...

गैजेट डेस्कः अमेरिका के टेक्सास साउथवेस्टर्न विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने जेबरा फिंच प्रजाति की चिड़िया के बच्चे के दिमाग में ‘मैमरी’ इंस्टाल कर कारनामा कर दिखाया है। मैंमरी इंस्टाल होने के बाद चिड़िया ने वो गाना गाया जो उसने कहीं सुना नहीं था। यह विज्ञान की दुनिया में अद्धभुत उपल्ब्धि है। इसके लिए शोधकर्ताओं ने ऑप्टोजेनेटिक्स (optogenetics) तकनीक का इस्तेमाल किया है।

PunjabKesari

कैसे किया
दरअसल, बचपन में जेबरा फिंच चिड़िया अपने मां की नकल कर यह गाना सिखती है। समय के साथ वह इसमें पारंगत हो जाती है। लेकिन वैज्ञानिकों ने इस तरीके को बाइपास कर सीधे चिड़िया के मस्तिष्क में ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक से गाने के कुछ हिस्सों को डाल दिया। इसमें व्यस्क जेबरा फिंच चिड़िया की मदद नहीं ली गई।

क्या है ऑप्टोजेनेटिक्स तकनीक
मस्तिष्क कैसे काम करता है? इसका जवाब देना हमेशा से वैज्ञानिकों के लिए चुनौतिपूर्ण था। इसी के लिए वैज्ञानिकों ने शोध शुरू किए। वर्ष 2005 में उन्होंने एक नई तकनीक बनाई जिसे ऑप्टोजेनेटिक्स कहा गया। यह तकनीक लाइट और जेनेटिक इंजीनियरिंग का संयोजन (combination) है। इसके माध्यम से मस्तिष्क के सेल को नियंत्रण करने में मदद मिलती है। शोधकर्ताओं ने ऑप्टोजेनेटिक्स का इस्तेमाल कर फ्लैश ऑफ लाइट से ब्रेन के निश्चित न्यूरॉन्स को स्टीम्यूलेट किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!