जंगल में महिलाओं को महुआ बीनते देख राहुल गांधी ने रुकवाया काफिला, उनसे चर्चा की और समस्याएं सुनीं

Edited By rajesh kumar,Updated: 09 Apr, 2024 01:23 PM

seeing women picking mahua in the forest rahul gandhi stopped the convoy

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के उमरिया शहर के पास जंगल में महुआ के फूल इकट्ठा करने वाली महिलाओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं तथा चुनौतियों के बारे में पूछा।

नेशनल डेस्क: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के उमरिया शहर के पास जंगल में महुआ के फूल इकट्ठा करने वाली महिलाओं से बातचीत की और उनकी समस्याओं तथा चुनौतियों के बारे में पूछा। इस मौके पर महिलाओं ने गांधी के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। महुआ के पेड़ मध्य प्रदेश के घने जंगलों में बहुतायत में पाए जाते हैं और आदिवासी समुदायों के लिए आजीविका का मुख्य स्रोत हैं।
PunjabKesari
सोमवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार के दौरान मध्य प्रदेश के सिवनी और मंडला जिलों में आमसभाओं संबोधित किया। मंगलवार की सुबह जब गांधी यात्रा कर रहे थे, तब उन्होंने उमरिया शहर के पास एक जंगल में कुछ महिलाओं को महुआ के फूल इकट्ठा करते देखा। कांग्रेस नेता ने कहा, "जंगल में महिलाओं को महुआ बीनते हुए देखने के तुरंत बाद, गांधी ने अपना वाहन रोका, उनके बीच पहुंचे और उनकी समस्याओं तथा परेशानियों के बारे में पूछा।" बाद में गांधी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

Madhya Pradesh | Congress MP Rahul Gandhi met tribal women who were picking 'Mahua' in the forest, in Umaria.

(Source: Congress) pic.twitter.com/eNxCIzIrYf — ANI (@ANI) April 9, 2024


वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी को मप्र के शहडोल जिले में रात भर रुकना पड़ा। कांग्रेस के एक पदाधिकारी ने पहले कहा था कि खराब मौसम के कारण उनका हेलीकॉप्टर सोमवार को उड़ान नहीं भर सका। हालांकि, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिस ईंधन टैंकर को हेलीकॉप्टर में ईंधन भरने के लिए शहडोल पहुंचना था, वह समय पर नहीं पहुंचा और इसलिए हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार शाम को तंज कसते हुए दावा किया कि गांधी की पार्टी और उनके हेलीकॉप्टर का ईंधन खत्म हो गया है। 

 

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!