कांग्रेस के बर्ताव से नाराज वरिष्ठ अभिनेत्री विजयशांति जल्द BJP में हो सकती हैं शामिल

Edited By Yaspal,Updated: 23 Nov, 2020 07:46 PM

senior actress vijayashanti may soon join bjp

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और अभिनेत्री विजयशांति जल्द भाजपा में शामिल हो सकती हैं। उनके करीबी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पूर्व सांसद बीते कुछ महीनों से राज्य में कांग्रेस की गतिविधियों और कार्यक्रमों में सक्रिय नहीं हैं। अगर विजयशांति भाजपा...

नेशनल डेस्कः कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और अभिनेत्री विजयशांति जल्द भाजपा में शामिल हो सकती हैं। उनके करीबी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पूर्व सांसद बीते कुछ महीनों से राज्य में कांग्रेस की गतिविधियों और कार्यक्रमों में सक्रिय नहीं हैं। अगर विजयशांति भाजपा में शामिल होती हैं तो वह दक्षिण भारत भगवा में शामिल होने वाली दूसरी मशहूर अभिनेत्री होंगी। इससे पहले तमिलनाडु खुशबू ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था।

विजयशांति का भाजपा में शामिल होना एक तरह से घर वापसी की तरह होगा और इससे भगवा दल को मजबूती मिलेगी, जो ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है। यह चुनाव एक दिसंबर को होगा। विजयशांति ने अपना राजनीतिक सफर भाजपा के साथ शुरू किया था और बाद में टीआरएस (TRS) में शामिल हो गई थीं। इसके बाद वह तेलंगाना राज्य के गठन से पहले 2014 में कांग्रेस में आ गई थीं।

पार्टी के बर्ताव से खुश नहीं हैं विजयलक्ष्मी
सूत्रों ने बताया कि वह कांग्रेस में उनके साथ किए जा रहे सलूक से खुश नहीं हैं। वह जल्द दिल्ली के लिए रवाना हो सकती हैं और अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो सकती हैं। जीएचएमसी चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीके अरुणा ने कहा कि विजयशांति जल्द भाजपा में शामिल होंगी तथा और कई अन्य भी पार्टी में शामिल होने की कतार में हैं।

बता दें वृहत्त हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के चुनावों के लिए नामांकन की प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू होकर 20 नवंबर तक पूरी हो गई है और इनकी जांच 21 नवंबर को हो चुकी है। उम्मीदवारों के पास नाम वापस लेने के लिए 24 नवंबर तक का समय है। जीएचएमसी के लिए मतदान 1 दिसंबर को होगा। अगर ज़रूरत हुई तो पुनर्मतदान 3 दिसंबर को होगा। वोटों की गिनती 4 दिसंबर को होगी और उसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!