Edited By Parveen Kumar,Updated: 03 Aug, 2026 06:37 PM

मुंबई के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि एक मशहूर मिठाई की दुकान से खरीदी गई काजू कतली के टुकड़े में उसे जंग लगी धातु की पिन मिली। इसके बाद उसने दुकान के कर्मचारियों से बात की और खाने की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
नेशनल डेस्क : मुंबई के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि एक मशहूर मिठाई की दुकान से खरीदी गई काजू कतली के टुकड़े में उसे जंग लगी धातु की पिन मिली। इसके बाद उसने दुकान के कर्मचारियों से बात की और खाने की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
प्रणय पलांव नामक शख्स ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें और वीडियो भी शेयर की है। प्रणय ने 29 जुलाई की शाम को चर्नी रोड स्थित 'तिवारी ब्रदर्स' से 500-500 ग्राम काजू कतली और मोतीचूर के लड्डू खरीदे थे।
जब वह अपनी तीन साल की बेटी को काजू कतली का एक टुकड़ा खिलाने जा रहे थे, तो प्रणय को कुछ अजीब लगा। पास से देखने पर उन्हें मिठाई के अंदर जंग लगी धातु की पिन मिली।
मुंबई के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि एक मशहूर मिठाई की दुकान से खरीदी गई काजू कतली के टुकड़े में उसे जंग लगी धातु की पिन मिली। यह घटना तब सामने आई जब उन्होंने अपनी तीन साल की बेटी को मिठाई खिलाते समय उस चीज़ को देखा। बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस घटना की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए और खाने की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।