ग्रेट निकोबार में ‘अग्निवीर' प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करें, अंडमान भाजपा ने राजनाथ सिंह से अपील की

Edited By rajesh kumar,Updated: 07 Jan, 2023 03:11 PM

set up  agniveer  training center in great nicobar

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अंडमान निकोबार इकाई ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सशस्त्र बलों की नयी भर्ती योजना के तहत ‘अग्निवीरों' के वास्ते ग्रेट निकोबार द्वीप में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का अनुरोध किया है।

 

नेशनल डेस्क: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अंडमान निकोबार इकाई ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सशस्त्र बलों की नयी भर्ती योजना के तहत ‘अग्निवीरों' के वास्ते ग्रेट निकोबार द्वीप में प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का अनुरोध किया है। पार्टी के एक पदाधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अगुवाई में पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को रक्षा मंत्री से मुलाकात की और उनसे इस केंद्रशासित प्रदेश के सुदूर दक्षिण द्वीप में ‘अग्निवीरों' के लिए प्रशिक्षण इकाई स्थापित करने का अनुरोध किया। राजनाथ सिंह पांच जनवरी से अंडमान निकोबार की दो दिवसीय यात्रा पर थे। भाजपा नेताओं की टीम ने रक्षा मंत्री को नियमित समुद्री परिवहन प्रणाली की अनुपलब्धता के कारण सशस्त्र बल भर्ती योजना में भाग लेने के लिए सुदूर द्वीपों से पोर्ट ब्लेयर आने में ‘अग्निवीर' अभ्यर्थियों को हो रही कठिनाइयों के बारे में बताया।

प्रदेश भाजपा के मीडिया संयोजक एम विनोद ने कहा, ‘‘शुक्रवार को कैंपबेल खाड़ी में अपने पार्टी नेताओं से बातचीत करने के लिए हम अपने रक्षा मंत्री के प्रति आभारी हैं। कई मुद्दों के बीच, हमारी टीम ने ग्रेट निकोबार में ‘अग्निवीरों' के लिए रेजीमेंटल एवं प्रशिक्षण इकाई की मांग की।'' भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि कैंपबेल खाड़ी में अग्निवीरों के लिए प्रशिक्षण इकाई स्थापित करने की मांग की जाती रही है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!