Edited By Seema Sharma,Updated: 24 May, 2018 11:06 AM
लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष शरद यादव को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या उनके समक्ष 7 तुगलक रोड के बंगले को अपने पास रखने की है। शहरी विकास मंत्रालय द्वारा उन्हें बेदखली का अंतिम नोटिस जारी किया गया है।
नेशनल डेस्कः लोकतांत्रिक जनता दल के अध्यक्ष शरद यादव को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बड़ी समस्या उनके समक्ष 7 तुगलक रोड के बंगले को अपने पास रखने की है। शहरी विकास मंत्रालय द्वारा उन्हें बेदखली का अंतिम नोटिस जारी किया गया है। यद्यपि अदालत ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में उनकी अयोग्यता पर स्थगन दे रखा है मगर उन्हें सदन की कार्रवाई में शामिल होने की अनुमति नहीं। अदालत ने उनके बंगले पर कब्जा रखने के संबंध में कोई व्यवस्था नहीं दी।
मोदी सरकार ने अब उन्हें बंगले से बेदखल करने का फैसला किया है क्योंकि वह मोदी विरोधी ताकतों से हाथ मिला चुके हैं। दूसरा कारण यह है कि उनके पास फंड की भारी कमी है। दशकों से विपक्ष के एक प्रमुख नेता होने के बावजूद उनके पास पार्टी चलाने के लिए न तो कार्यालय है न ही बैंक बैलेंस। वह बंगले से बेदखली को रोकने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और चाहते हैं कि कांग्रेस के प्रमुख वकील इस मामले में स्थगन के लिए उनकी मदद करें। संभवत: राहुल गांधी संकट की इस घड़ी में यादव की मदद कर सकते हैं।