शीला दीक्षित का ऐलान- दिल्ली में AAP के साथ गठबंधन नहीं करेगी कांग्रेस

Edited By vasudha,Updated: 12 Jan, 2019 10:02 AM

sheila dikshit says congress will not alliance with aap in delhi

दिल्ली में लोकसभा सीटों के लिए आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को दिल्ली कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष शीला दीक्षित ने विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ किया कि आप के साथ गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है...

नेशनल डेस्क: दिल्ली में लोकसभा सीटों के लिए आप और कांग्रेस के बीच गठबंधन की अटकलों को दिल्ली कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष शीला दीक्षित ने विराम लगा दिया है। उन्होंने साफ किया कि आप के साथ गठबंधन की कोई गुंजाइश नहीं है। 
PunjabKesari

एक इंटरव्यू में शीला दीक्षित ने कहा कि आप के साथ काम करने का कोई संभव रास्ता नहीं है। मैंने कभी नहीं कहा कि हम आप के साथ किसी तरह का गठबंधन करेंगे। उन्होंने कहा कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। हम इस तरह के किसी भी विकल्प पर विचार नहीं कर रहे हैं। 
PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक आप ने भले ही दिल्ली की सभी सीटों पर अपने लोकसभा प्रभारी बना दिए हैं, लेकिन एक सीट पर ही कैंडिडेट का ऐलान किया है। इससे यह संकेत दिया जा रहा है कि अभी गठबंधन का रास्ता खुला है। आप के कुछ नेता हरियाणा और पंजाब में भी कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर बात कर रहे हैं। 

PunjabKesari
बता दें कि दोनों पार्टियों के लिए गठबंधन आसान नहीं है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के कई दिग्गज  नेता गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं। वही राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अभी तो दिल्ली में कांग्रेस केवल सत्ता से बाहर है, AAP से गठबंधन हुआ तो उसका बिखरना भी तय है। गठबंधन का फायदा केवल आप को ही होगा, उसका वोट बैंक कटने से बच जाएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!