शीला दीक्षित का आज निगमबोधघाट पर होगा अंतिम संस्कार (पढ़ें 21 जुलाई की खास खबरें

Edited By Yaspal,Updated: 21 Jul, 2019 05:09 AM

sheila dikshit will be present at the nigamdhaghat funeral

लगातार डेढ दशक तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही और मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।वह 81 वर्ष की थीं। दीक्षित का अंतिम संस्कार आज दोपहर ढाई...

नई दिल्ली/जालंधर (वेब डेस्क): लगातार डेढ दशक तक दिल्ली की मुख्यमंत्री रही और मौजूदा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष शीला दीक्षित का शनिवार दोपहर यहां एक अस्पताल में निधन हो गया।वह 81 वर्ष की थीं। दीक्षित का अंतिम संस्कार आज दोपहर ढाई बजे निगम बोध घाट पर किया जायेगा। इससे पहले उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्लालय में रखा जाएगा।
PunjabKesari
सोनभद्र में पीड़ित परिवार से मिलेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ
प्रियंका गांधी वाड्रा और मिर्जापुर जिला प्रशासन के बीच चल रहा गतिरोध शनिवार दोपहर कांग्रेस महासचिव के सोनभद्र हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मुलाकात के साथ ही समाप्त हो गया। इसके साथ ही आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हत्याकांड के घटनास्थल सोनभद्र के उम्भा गांव जाएंगे।
PunjabKesari
फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस ने बुलाई विधायकों की बैठक
कर्नाटक में फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस ने आज अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। बता दें कि कर्नाटक विधानसभा में कुमारस्वामी को सोमवार को बहुतम साबित करना है। गौरतलब है कि कर्नाटक में कुमारस्वामी सरकार मुश्किल में है। कांग्रेस और जेडीएस के 13 विधायकों के इस्तीफे के बाद सरकार अल्पमत में आ गई है।
PunjabKesari
शहीद दिवस में शामिल होंगे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और उनकी टीम 2021 राज्य विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की जनता के मिजाज को समझने के लिए आज यहां शहीद दिवस पर आयोजित होने वाली तृणमूल की विशाल रैली में मौजूद रहेंगे। 
PunjabKesari
वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन आज
वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली टीम के लिए आज चयन होगा। माना जा रहा है कि इस दौरे पर टीम में कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है। बता दें कि विश्वकप सेमीफाइनल में हारने के बाद धोनी के सन्यास की अटकलें लगाई जा रही हैं। लेकिन धोनी ने शनिवार को सन्यास की अटकलों को खारिज कर दिया।
PunjabKesari

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!