बर्थडे पार्टी में चलाई गोलियां, 4 लोगों पर मामला दर्ज

Edited By Updated: 20 Jul, 2026 07:59 PM

shots fired at birthday party case registered against 4 people

उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित एक रिसॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी के दौरान कथित तौर पर हवा में गोलियां चलाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित एक रिसॉर्ट में जन्मदिन की पार्टी के दौरान कथित तौर पर हवा में गोलियां चलाने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मोहनलालगंज के सहायक पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह ने बताया कि 19 जुलाई को मोहनलालगंज थाना क्षेत्र स्थित एक रिसॉर्ट में गौरव शर्मा के जन्मदिन पर गोपाल शर्मा और रिंकू ने पार्टी का आयोजन किया था। उन्होंने बताया कि पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है।

सिंह ने बताया कि न तो पार्टी के आयोजक और न ही रिसॉर्ट का मालिक यह बता पा रहे हैं कि गोली किसने चलाई। उन्होंने बताया कि इस मामले में गोपाल शर्मा, रिंकू और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!