Covid-19 Again: भारत में कोरोना से मौत का नया मामला: संक्रमण से 2 लोगों की मौत, 4 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Edited By Updated: 10 Jul, 2026 10:19 AM

corona virus  corona virus died covid 19 andhra pradesh  corona virus kadap

कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ने लगी है। आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में 46 साल के एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई। एंटीबायोटिक दवाओं से इलाज के बावजूद उसके लक्षण कंट्रोल नहीं हो पाए थे।  कडप्पा जिले में कोविड-19 के चार नए मामले सामने...

Covid-19 Again: कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ने लगी है। आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले में 46 साल के एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई। एंटीबायोटिक दवाओं से इलाज के बावजूद उसके लक्षण कंट्रोल नहीं हो पाए थे।  कडप्पा जिले में कोविड-19 के चार नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा संक्रमण से दो लोगों की मौत की भी जानकारी मिली है। नए मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है और संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की जांच शुरू कर दी गई है।

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, कडप्पा जिले में मिले चारों संक्रमितों की RT-PCR जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से तीन मरीजों में हल्के लक्षण हैं और उन्हें घर पर ही आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं एक मरीज को सावधानी के तौर पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका कोविड वार्ड में इलाज चल रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कोरोना संक्रमित पाए गए सभी 4 लोगों ने COVID Vaccine की दो डोज ले रखी थीं। इनमें से एक व्यक्ति ने बूस्टर डोज भी लगवाई थी। इसके बावजूद वे संक्रमण की चपेट में आए हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि वैक्सीन गंभीर बीमारी और मौत के खतरे को कम करने में मदद करती है।
 
DM&HO ने बताया कि एक्स-रे जांच में पता चला कि मृतक के दोनों फेफड़े पूरी तरह से खराब हो चुके थे, जिससे निमोनिया हो गया था। उन्होंने कहा कि चार दिन तक हाई-डोज़ एंटीबायोटिक इलाज के बाद भी बीमारी कम नहीं हुई, जिससे डॉक्टरों को कोरोनावायरस संक्रमण का शक हुआ। बाबू ने बताया कि बाद में छाती के CT स्कैन से कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि कंटेनमेंट के उपाय - जैसे सैनिटाइज़ेशन और मृतक के प्राइमरी और सेकेंडरी कॉन्टैक्ट्स का पता लगाना - किए गए थे।

दो लोगों की मौत के बाद प्रशासन सतर्क
बता दें कि आंध्र प्रदेश में कोविड-19 से आखिरी मौत साल 2022 में दर्ज की गई थी। अब कडप्पा जिले में दो लोगों की मौत के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। पहले मामले में 60 वर्षीय मरीज की 28 जून को Christian Medical College Vellore में इलाज के दौरान मौत हुई। उन्हें पहले Sri Venkateswara Institute of Medical Sciences में भर्ती कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर वेल्लोर रेफर किया गया। जांच में वह कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। दूसरे मृतक की उम्र 43 साल थी। कोविड संक्रमण की पुष्टि के बाद उनका इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई।
  

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!