Horrific road accident: 2 ट्रकों और ईको कार में जोरदार भिड़ंत, 4 लोगों की दर्दनाक मौत, मौके पर मची हाहाकार

Edited By Updated: 15 Jul, 2026 07:29 AM

horrific road accident in nashik four dead one critically injured

महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक बेहद दर्दनाक और बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। नासिक-पेठ मार्ग पर दो ट्रकों और एक मारुति ईको कार के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर और इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर...

Horrific road accident : महाराष्ट्र के नासिक जिले से एक बेहद दर्दनाक और बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। नासिक-पेठ मार्ग पर दो ट्रकों और एक मारुति ईको कार के बीच हुई भीषण टक्कर में चार लोगों की मौके पर और इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसे में कार में सवार एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक यह भीषण हादसा नासिक-पेठ मार्ग पर पेठ-दिंडोरी सीमा के पास सावला घाट पर हुआ। इस हादसे में दो ट्रक और गुजरात के पंजीकरण वाली एक मारुति ईको कार की टक्कर हो गई। पुलिस ने बताया कि यह कार नासिक-पेठ मार्ग पर सप्तश्रृंगी गढ़ से सिलवासा की ओर जा रही थी। इसी दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे पीछे से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के बाद एक घायल की मौत हो गई, वहीं कार में सवार एक अन्य व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज किया जा रहा है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!