लोकसभा चुनाव से पहले मस्जिद में गूंजे 'हर-हर मोदी घर-घर मोदी' के नारे

Edited By Mahima,Updated: 13 Apr, 2024 02:52 PM

slogans of har har modi echoed in every house

मध्य प्रदेश के शहर भोपाल से एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मस्जिद में हर-हर मोदी घर-घर मोदी के नारे गूंजते हुए दिखाई दे रहे है। माना जा रहा है कि मोदी समर्थित नारों का यह वीडियो अलीगंज हैदरी मस्जिद का है।

नेशनल डेस्क: मध्य प्रदेश के शहर भोपाल से एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक मस्जिद में हर-हर मोदी घर-घर मोदी के नारे गूंजते हुए दिखाई दे रहे है। माना जा रहा है कि मोदी समर्थित नारों का यह वीडियो अलीगंज हैदरी मस्जिद का है।

बताया जा रहा है कि बोहरा समाज ने प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी और बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा के पोस्टर लहराए और बोहरा समाज ने एकजुट होकर अबकी बार 400 पार, मोदी है तो मुमकिन है जैसे नारे लगाए।भोपाल के जुमेरती स्थित अली गंज हैदरी मस्जिद में बोहरा समाज ने शुक्रवार को वहां से बीजेपी प्रत्याशी आलोक शर्मा का स्वागत किया, ये नारे आलोक शर्मा की मौजूदगी में मस्जिद परिसर में लगे।

इसके अलावा बोहरा समाज के जौहर अली साहब , शेख मुर्तजा साहब, हुनेद सहित बड़ी संख्या में बोहरा समाज के धर्मावलंबी मौजूद रहे। बता दें कि भोपाल में लोक सभी चुनाव तीसरे चरण में यानी की 7 मई को होगें। हालांकि, मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव 4 चरणों में संपन्न होगा। सूबे में 19 अप्रैल को 6 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 27 अप्रैल को 7 सीटों पर मतदान होगा। फिर 7 मई को 8 सीटें और फिर 13 मई को बची 8 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

4 महीने में 3 लाख वोटर्स बढ़े
मध्य प्रदेश में इस बार 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।इससे पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 60 लाख मतदाता थे। लेकिन इस बार 4 महीने में 3 लाख वोटर्स बढ़ चुके हैं। कुल वोटर्स में पुरुषों की संख्या 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार 705 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार 122 है।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!