दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट से पूरी दुनिया हुई सतर्क- कई देशों ने लगाया ट्रैवल बैन

Edited By Anu Malhotra,Updated: 27 Nov, 2021 10:21 AM

south africa covid new variant joe biden travel  covid 19

दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट ने दुनिया के कई देशों की चिंता बढ़ा दी है।  वहीं, नए वेरिएंट को लेकर पूरी दुनिया सतर्क हो गई है। कुछ देशों ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

नेशनल डेस्क: दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना के नए वेरिएंट ने दुनिया के कई देशों की चिंता बढ़ा दी है।  वहीं, नए वेरिएंट को लेकर पूरी दुनिया सतर्क हो गई है। कुछ देशों ने दक्षिण अफ्रीका से यात्रियों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। अमेरिका ने कोविड-19 के वैरिएंट के चलते दक्षिण अफ्रीका और सात अन्य अफ्रीकी देशों के गैर-अमेरिकी नागरिकों की यात्रा पर सोमवार से पाबंदी लगाने का ऐलान किया है। 

वहीं, कनाडा ने भी घोषणा की कि उसने उन विदेशी यात्रियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है जिन्होंने पिछले 14 दिन में अफ्रीका के दक्षिणी भाग की यात्रा की है। सरकार के मंत्रियों ने यह भी कहा कि पिछले 14 दिन में अफ्रीका के दक्षिणी भाग की यात्रा करने वाले सभी कनाडाई नागरिकों की जांच भी अनिवार्य होगी। पिछले 14 दिन में कनाडा आने वाले लोगों को भी क्वारंटाइन में रहने और कोविड संक्रमण की जांच कराने को कहा गया है।

दक्षिण अफ्रीका के अलावा, नए प्रतिबंधों में शामिल अन्य देश बोत्सवाना, ज़िम्बाब्वे, नामीबिया, लेसोथो, इस्वातिनी, मोज़ाम्बिक और मलावी भी हैं।
 
वहीं, फ्रांस ने भी दक्षिणी अफ्रीकी क्षेत्र से आने वाली सभी उड़ानों को 48 घंटे के लिए निलंबित कर दिया। इससे पहले इटली ने पिछले 14 दिनों में इन दक्षिणी देशों में रहने वाले किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। नीदरलैंड और चेक गणराज्य इसी तरह के उपायों की योजना बना रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!