सदन चलाने के लिए राहुल गांधी से सहयोग मांगेंगी सुमित्रा महाजन

Edited By vasudha,Updated: 15 Jul, 2018 12:04 PM

sumitra mahajan will get help to rahul gandhi

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन संसद के मानसून सत्र में सुचारु कार्यवाही सुनिश्चित करने के वास्ते सर्वदलीय बैठक के पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित विभिन्न दलों के नेताओं के साथ अलग अलग बैठकें...

नेशनल डेस्क: लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन संसद के मानसून सत्र में सुचारु कार्यवाही सुनिश्चित करने के वास्ते सर्वदलीय बैठक के पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित विभिन्न दलों के नेताओं के साथ अलग अलग बैठकें करेंगी और उन्हें बताएंगी कि लोकतंत्र की साख बरकरार रखने के लिए सदन का चलना कितना जरूरी है। महाजन ने विशेष साक्षात्कार में कहा कि वह 17 तारीख को सर्वदलीय बैठक के पहले विभिन्न दलों के एक या दो नेताओं को बुलाकर निजी तौर पर बात करने की कोशिश करेंगी और उन्हें इस बात के लिए राजी करने का प्रयास करेंगी कि सांसदों को अपने क्षेत्र के विषयों पर बोलने का अवसर अवश्य मिलना चाहिए। इससे ही उनको अपने मतदाताओं का विश्वास हासिल होता है। 

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की ओर से उसके नेता मल्लिकार्जुन खडग़े के अलावा गांधी से भी मिलेंगी क्योंकि वह कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव केवल बड़े नेताओं के बलबूते ही नहीं जीते जाते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बड़े नेता के करिश्मे के साथ निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार की साख एवं छवि की बड़ी भूमिका होती है इसीलिये पक्ष में बड़ी लहर होने के बावजूद लोग हार जाते हैं और विपरीत लहर में भी लोग जीतने में कामयाब रहते हैं। इसलिए सदन में सभी सदस्यों को उनकी विधायी जिम्मेदारियों के निर्वहन का मौका मिलना चाहिए।

महाजन ने कहा कि सांसदों के व्यवहार को लेकर देश-विदेश, हर जगह सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल की विदेश यात्राओं में उन्हें इस प्रकार के सवाल सुनने को मिले हैं। प्रवासी भारतीय समुदाय ने भी संसद के अंदर वातावरण को लेकर नाखुशी का इकाहार किया है। उन्होंने कहा कि विदेशों में भारतीय लोकतंत्र को विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में देखा जाता है। इसलिए ना केवल अपने देश बल्कि दुनिया भर में लोकतांत्रिक व्यवस्था की विश्वसनीयता एवं आस्था को मकाबूत करना हमारी जिम्मेदारी है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!