Edited By Punjab Kesari,Updated: 10 Dec, 2017 07:40 PM
बिहार की सियासत में हुए बदलाव के बाद से ही राजनीति गरमाई हुई है। भाजपा नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है। सुशील मोदी ने कहा कि कांग्रेस से हाथ मिलाने वाले लालू प्रसाद को संसद की...
पटनाः बिहार में महागठबंधन टूटने के बाद से ही राजनीति गरमाई हुई है। भाजपा नेता व बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने ट्वीट करते हुए राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर हमला बोला है।
सुशील मोदी ने कहा कि अगर लालू यादव आज सत्ता से बाहर हैं तो यह उनके गुनाहों का ही परिणाम हैं। उनके द्वारा किए गए बुरे कामों का नतीजा वह और उनका परिवार भुगत रहा है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लालू प्रसाद के शासन में विपक्ष के साथ बहुत ही अभद्र व्यवहार किया जाता था। उन्होंंने कहा कि विपक्ष को अपनी बात कहने तक की इजाजत नहीं थी। इसके अतिरिक्त विधान सभा के भीतर नेता प्रतिपक्ष के हाथ से कागज छीनने की कोशिश की जाती थी।