केजरीवाल की लोगों से अपील:दुर्घटना के शिकार लोगों को पहुंचाएं अस्पताल

Edited By shukdev,Updated: 07 Oct, 2019 05:52 PM

take the victims of the accident to the hospital kejriwal told people

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली के लोगों से दुर्घटना के शिकार लोगों की मदद करने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने का अनुरोध किया। वह दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए मदद करने वालों को पुरस्कृत करने के वास्ते सरकार की एक...

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली के लोगों से दुर्घटना के शिकार लोगों की मदद करने और उन्हें अस्पताल पहुंचाने का अनुरोध किया। वह दुर्घटना के शिकार हुए लोगों को अस्पताल ले जाने के लिए मदद करने वालों को पुरस्कृत करने के वास्ते सरकार की एक पहल ‘फरिश्ते दिल्ली के' के औपचारिक शुभारंभ के दौरान संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा,‘मैं चाहता हूं कि दिल्ली का हर नागरिक फरिश्ता बने। आपको दुर्घटना के शिकार लोगों, झुलसने वालों और तेजाबी हमले के शिकार लोगों की मदद करनी चाहिए और उन्हें अस्पताल लेकर जाना चाहिए।'

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हादसे के एक घंटे के भीतर पीड़ितों को अस्पताल पहुंचा दिया जाए तो उनकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा,‘यह बहुत अनमोल समय होता है और अगर उस दौरान पीड़ित को अस्पताल पहुंचा दिया जाय तो उसके बचने की बहुत उम्मीद होती है।' केजरीवाल ने कहा, ‘हमने खबरों में पढ़ा था कि निर्भया एक घंटे तक सड़क पर पड़ी रही और किसी ने उसकी मदद नहीं की। अगर समय पर लोगों को भर्ती करा दिया जाए तो उनकी जान बचाई जा सकती है।'

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!