देश में अभी खत्म नहीं हुआ कोविड का दौर, बीते 24 घंटे में 6 लोगों की मौत

Edited By Parveen Kumar,Updated: 17 May, 2024 08:53 PM

the covid period is not over in the country yet

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज कहा कि देश में पिछले 24 घंटों में कोविड -19 के सक्रिय 23 मामले कम हुए हैं और अब केवल 608 मरीज ही सक्रिय हैं। 126 उपचाराधीन मरीजों को छुट्टी दी गई। देश भर में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश राज्य में 9...

नेशनल डेस्क, (रघुनंदन पराशर) : केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज कहा कि देश में पिछले 24 घंटों में कोविड -19 के सक्रिय 23 मामले कम हुए हैं और अब केवल 608 मरीज ही सक्रिय हैं। 126 उपचाराधीन मरीजों को छुट्टी दी गई। देश भर में सबसे अधिक उत्तर प्रदेश राज्य में 9 एक्टिव मरीज  सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 6 मरीज की  मौत हुई है जो सभी केरल राज्य से है।

पिछले 24 घंटों में 126 मरीज ठीक हुए हैं जिसके साथ अब कुल संख्या 4,45,04,748 मरीज ठीक हो चुके हैं,जबकि 6  लोगों की मौत हो जाने से कुल संख्या 5,33,610 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक,देश में पिछले 24 घंटे में देश में कोविड -19 के अब तक टीकाकरण 220,68,94,241 पूरे हो चुके हैं। ओडिशा राज्य में मृत्यु दर के आंकड़ों का मिलान जारी है और यहां  एक्टिव केस 5 है।

 

Related Story

Trending Topics

India

97/2

12.2

Ireland

96/10

16.0

India win by 8 wickets

RR 7.95
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!