'यूपी में माफिया जहन्नुम गए, बंगाल में भी जाएंगे', चुनावी रण में CM योगी दहाड़ से TMC खेमे की उड़ी नींद

Edited By Updated: 12 Apr, 2026 07:38 PM

the mafia went to hell in up they will go to bengal too  cm yogi s roar in th

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस, वामपंथी दलों और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले बांग्लादेश में एक दलित हिंदू की निर्मम हत्या पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी...

नेशनल डेस्क: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिम बंगाल में चुनावी रैली के दौरान कांग्रेस, वामपंथी दलों और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले बांग्लादेश में एक दलित हिंदू की निर्मम हत्या पर बंगाल की मुख्यमंत्री ममता दीदी मौन रहीं। उन्हें भय था कि बोलने पर उनका मुस्लिम वोट न खिसक जाए। उन्होंने कहा कि वोटबैंक के सौदागर बंगाल की डेमोग्रॉफी को बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस भाजपा की सरकार बंगाल में बन जाएगी उसी दिन यूपी की तहर यहां पर माफिया जहन्नुम में चले जाएंगे। 

भावी पीढ़ी के साथ खिलवाड़ करने की छूट न दीजिए
सोनामुखी में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस, वामपंथी दलों और तृणमूल कांग्रेस को भावी पीढ़ी के साथ खिलवाड़ करने की छूट न दीजिए। ये लोग नवरात्रि आयोजन में व्यवधान पैदा करते हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। हम सब मिलकर बंगाल का पुराना वैभव लौटा सकते हैं। मैं इसी आह्वान के साथ आपके बीच आया हूं।

तृणमूल के शासन में बहुत तांडव हुआ
मुख्यमंत्री ने कहा कि तृणमूल के शासन में यहां बहुत तांडव हुआ है। भाजपा कार्यकर्ता सुमन को गोली मार दी गई। स्वरूप घोष, पलाश घोष, उत्पल दास जैसे कार्यकर्ताओं के घर उजाड़ दिए गए। सुशोभन का हाथ काट दिया। तृणमूल की गुंडागर्दी के ऐसे अनगिनत उदाहरण भरे पड़े हैं। सीएम ने बंगालवासियों का आह्वान करते हुए कहा कि दिल्ली में मोदी हैं, पश्चिम बंगाल में भी आप भाजपा सरकार लाइए, डबल इंजन सरकार दंगाइयों का इलाज कर देगी।

वामपंथी गुंडों का उपचार केवल भाजपा सरकार के पास है
तृणमूल व वामपंथी गुंडों का उपचार केवल भाजपा सरकार के पास है। उन्होंने स्थानीय भाषा में संवाद स्थापित करते हुए कहा कि अब बंगाल में‘खेला'बंद और भाजपा की जीत से विकास शुरू होगा। उन्होंने मंच से भाजपा प्रत्याशियों सोनामुखी से दिबाकर घरामी, इंडास से निर्मल धारा व बरजोड़ा से बिलेश्वर सिंघा को जिताने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी ने बंगाल की धरती पर राष्ट्रगान के रचयिता गुरुदेव रवींद्र नाथ ठाकुर व राष्ट्रगीत के रचयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को भी याद किया।

बंगाल परिवर्तन की नई राह पर चल पड़ा है
राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर मैं विश्वास से कह रहा हूं कि बंगाल परिवर्तन की नई राह पर चल पड़ा है। उन्होंने कहा कि बंगाल ने स्वामी विवेकानंद जैसा संन्यासी दिया, जिन्होंने‘गर्व से कहो, मैं हिंदू हूं'का भाव जगाया। बंगाल रामकृष्ण परमहंस व भारत सेवाश्रम संघ के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद की धरती है, लेकिन भारत की संस्कृति की आत्मा और राष्ट्रवाद की धरती बंगाल को तृणमूल कांग्रेस ने तुष्टिकरण, लूट-खसोट, अराजकता की धरती बनाकर रख दिया।

यूपी में तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण है
 मुख्यमंत्री ने कहा कि जो अराजकता, अव्यवस्था, गुंडागर्दी आज पश्चिम बंगाल में है, 9 वर्ष पहले वही स्थिति उत्तर प्रदेश में भी थी। वहां त्योहारों के पहले दंगे होते थे, महीनों कर्फ्यू रहता था। गुंडे-माफिया समानांतर सत्ता संचालन करते थे। 2017 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर उत्तर प्रदेश में जनता-जनार्दन ने डबल इंजन सरकार बनाई तो आज यूपी में तुष्टिकरण नहीं, संतुष्टिकरण है।

बीजेपी सरकार सुरक्षा की गारंटी है
उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार बंगाल को फिर से उस त्रासदी की ओर ले जाने का कार्य कर रही है, जिसका उल्लेख आनंद मंठ के माध्यम से बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने किया था। उस समय अकाल था, लेकिन आज सरकार द्वारा पाले गए गुंडे शोषण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बंगाल के मतदाताओं से कहा कि जिस भी राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार आई है, वहां इंफ्रास्ट्रक्चर, नौकरी, रोजगार, बेटियों व व्यापारियों की सुरक्षा हुई है। हर किसी को सुरक्षा की गारंटी है। उन्होंने कहा कि बंगाल में सारी संभावनाएं हैं, बस मतदाताओं के समर्थन व आशीर्वाद की आवश्यकता है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!