Film Industry में पसरा मातम: सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने दुनिया को कहा अलविदा

Edited By Updated: 12 Apr, 2026 01:07 PM

veteran singer asha bhosle dies at 92 in mumbai

भारतीय संगीत जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज गायिका Asha Bhosle का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था।

Asha Bhosle Passed Away : भारतीय संगीत जगत के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज गायिका Asha Bhosle का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ समय से मुंबई के Breach Candy Hospital में भर्ती थीं, जहां उनका इलाज चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। उनके निधन की खबर से फिल्म और संगीत इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

संगीत जगत की अपूरणीय क्षति

आशा भोसले ने अपने लंबे करियर में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी और कई पीढ़ियों को प्रभावित किया। उनकी गायकी का अंदाज और बहुमुखी प्रतिभा उन्हें बाकी गायकों से अलग बनाती थी।

कल होगा अंतिम संस्कार 

परिवार की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार कल शाम 4 बजे मुंबई में किया जाएगा। उनके चाहने वाले और कई बड़ी हस्तियां उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंच सकती हैं। उनके निधन से भारतीय संगीत जगत को एक ऐसी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई कर पाना मुश्किल है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!