Edited By Parveen Kumar,Updated: 01 Jun, 2026 06:33 PM

राज्सथान में एक बार फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अगले 3 घंटों क लिए राज्य में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस अलर्ट के तहत नागौर, डीडवाना-कुचामन, अजमेर, ब्यावर,जयपुर, दौसा, अलवर, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली,...
नेशनल डेस्क : राज्सथान में एक बार फिर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने अगले 3 घंटों क लिए राज्य में आंधी-तूफान, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। इस अलर्ट के तहत नागौर, डीडवाना-कुचामन, अजमेर, ब्यावर,जयपुर, दौसा, अलवर, टोंक, सवाईमाधोपुर, करौली, सीकर, पाली व धौलपुर जिलों में अगले तीन घंटे में 60 से 80 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलेगी।
बता दें कि इससे पहले राजस्थान में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के कई हिस्सों में बीते 24 घंटे में बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार सुबह तक के 24 घंटे में राज्य में कई जगह हल्की से मध्यम बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश रेलमगरा (राजसमन्द) में 23.0 मिलीमीटर दर्ज की गई।
आंधी-बारिश की गतिविधियों से राज्य में अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में रहा।