पूर्व सेना प्रमुख का 96 साल की उम्र में निधन, भारतीय सेना और रक्षा मंत्री ने जताया गहरा शोक

Edited By Updated: 31 Jul, 2026 05:15 PM

former army chief vishwa nath sharma passes away at the age of 96

सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के नेतृत्व में सेना ने इस अनुभवी सैन्य अधिकारी के निधन पर गहरा दुख जताया।

General Vishwa Nath Sharma passes away: भारतीय सेना ने बताया कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल विश्वनाथ शर्मा (रिटायर्ड) का शुक्रवार को 96 साल की उम्र में निधन हो गया। जनरल शर्मा 30 जून 1988 से 30 जून 1990 तक सेना प्रमुख (चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ) रहे। उन्होंने 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान लाहौर सेक्टर में मेजर के तौर पर लड़ाई में हिस्सा लिया था। उन्होंने आर्मर्ड रेजिमेंट की कमान संभाली और कई अहम स्टाफ और ट्रेनिंग से जुड़े पदों पर काम किया। 

1965 युद्ध में निभाई थी अहम भूमिका
1965 के युद्ध के बाद जनरल विश्वनाथ को ब्रिगेडियर के पद पर प्रमोट किया गया। सेना की वेबसाइट पर मौजूद उनकी प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने उग्रवाद प्रभावित इलाके में माउंटेन ब्रिगेड की कमान संभाली और बेहतरीन सेवा के लिए 1977 में उन्हें 'अति विशिष्ट सेवा मेडल' (AVSM) से सम्मानित किया गया। बाद में, उन्होंने राजस्थान के रेगिस्तान में आर्मर्ड ब्रिगेड की कमान संभाली। 1980 में उन्हें मेजर जनरल के पद पर प्रमोट किया गया और उन्होंने वेस्टर्न सेक्टर में माउंटेन डिवीजन की कमान संभाली।  वे लेफ्टिनेंट जनरल के पद तक पहुंचे और 1984 में वेस्टर्न सेक्टर में एक कोर की कमान संभाली। बेहतरीन सेवा के लिए उन्हें 'परम विशिष्ट सेवा मेडल' (PVSM) से सम्मानित किया गया। 

सेना और रक्षा मंत्री ने जताया गहरा शोक
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के नेतृत्व में सेना ने इस अनुभवी सैन्य अधिकारी के निधन पर गहरा दुख जताया। सेना ने X पर एक पोस्ट में कहा, "जनरल धीरज सेठ, #COAS और #IndianArmy के सभी रैंक के अधिकारी, पूर्व सेना प्रमुख जनरल विश्व नाथ शर्मा (PVSM, AVSM, ADC) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं। भारतीय सेना उनके शोक संतप्त परिवार और प्रियजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है।"रक्षा मंत्री ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा, "एक बेहतरीन सैन्य नेता, जनरल शर्मा ने अटूट समर्पण, साहस और सम्मान के साथ देश की सेवा की।" 

यह भी पढ़ें- भीषण सड़क हादसे में आर्मी मेजर की मौत, एक महीने पहले हुई थी शादी; 2 लेफ्टिनेंट घायल

4 जून 1930 को जन्मे जनरल शर्मा एक प्रतिष्ठित सैन्य परिवार से थे, जिसने दो पीढ़ियों तक सशस्त्र बलों की सेवा की और तीन जनरल दिए। उन्होंने नैनीताल के शेरवुड कॉलेज और देहचरादून के प्रिंस ऑफ वेल्स राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज से पढ़ाई की। प्रोफाइल के अनुसार, वे देहरादून की इंडियन मिलिट्री एकेडमी में 5वें रेगुलर कोर्स में शामिल हुए और 4 जून 1950 को 16 लाइट कैवेलरी में कमीशन हुए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!