Video: जब जवानों ने किया शानदार गरबा, आनंद महिंद्रा ने पूछा- How's the Josh

Edited By Updated: 07 Oct, 2019 06:58 PM

the soldiers did a wonderful garbage

अपने अनोखे ट्वीट्स के लिए मशहूर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्र देश के नए नए टैलेंट खोज लाते हैं। वह अक्सर मजेदार और टैलेंटेड लोगों के वायरल वीडियो ट्वीट करते हैं। अब उन्होंने भारतीय जवानों का एक​ वीडियो शेयर किया है, जिसने लोगों का दिल जीत...

नेशनल डेस्क: अपने अनोखे ट्वीट्स के लिए मशहूर महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्र देश के नए नए टैलेंट खोज लाते हैं। वह अक्सर मजेदार और टैलेंटेड लोगों के वायरल वीडियो ट्वीट करते हैं। अब उन्होंने भारतीय जवानों का एक​ वीडियो शेयर किया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। 

 

नवरात्रि पर्व के अवसर पर आनंद महिंद्रा ने सेना के जवानों का गरबा खेलते हुए एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि अपने 'डांडिया डैड' कंपीटिशन के लिए मुझे कोई एंट्रीज नहीं मिली हैं, लेकिन उनसे संबंध‍ित वीडियोज की सुनामी आ गई है। उनमें से एक यह है, जिसे मेरा सलाम है... मुझे यह पूछने की जरूरत नहीं है हाउ द जोश इज!

 

इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जवानों का एक समूह दो लाइनों में खड़े होकर गरबा खेल रहा है। वह जिस तरीके से वह नाच रहे हैं वह देखने में काफी दिलचस्प लग रहा है। दरअसल आनंद महिंद्रा ने बेस्ट 'डांडिया डेड' कॉम्पिटिशन का आयोजन किया था। इसके पीछे उनका मकसद खुद की डांडिया स्किल को भी बेहतर करना था। ऐसे में यह वीडियो उन्हे मिला जिसे लेकर वह उत्साहित दिखे। लोगों को भी यह वीडियो काफी पसंद ​आ रहा है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!