Edited By Pardeep,Updated: 09 Jul, 2020 12:06 AM
उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को रामायण भेजकर यह संदेश दिया है कि अपनी विस्तारवादी नीति से बाज आएं। रावण का सर्वनाश भी विस्तारवादी नीतियों के कारण ही हुआ था। इससे चीन को सबक लेना चाहिए। सतपाल महाराज ने कमला...
नई दिल्ली/देहरादून: उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को रामायण भेजकर यह संदेश दिया है कि अपनी विस्तारवादी नीति से बाज आएं। रावण का सर्वनाश भी विस्तारवादी नीतियों के कारण ही हुआ था। इससे चीन को सबक लेना चाहिए। सतपाल महाराज ने कमला सुब्रामणियम की अंग्रेजी में लिखी रामायण की प्रति चीन के राष्ट्रपति को भेजी है।
मंगलवार को अपने सुभाष रोड स्थित सरकारी आवास पर पत्रकारों से कहा कि चीन से प्रसारित कोरोना वायरस ने पूरे विश्व को संक्रमित कर रखा है। लाखों लोगों की मौत इस महामारी से हो चुकी है। ऐसे में मानवता के नाते लोगों की मदद करने की बजाय चीन विस्तारवादी रवैया अपना रहा है। जो उसको पतन की राह पर ले जा रहा है।
महाराज यह कहने से भी नहीं चूके कि भारत की सोच कभी विस्तारवादी नहीं रही। बांगलादेश को जीतने के बाद उसने छोड़ दिया। भारत हमेशा शांति की बात करता है। रामायण पढ़कर चीन को अपने रवैये में सुधार करना चाहिए। बीते दिनों गलवान में चीन ने जो कुछ किया वह निंदनीय है। भारत इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।