इस बार गर्मी तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Edited By Punjab Kesari,Updated: 01 Mar, 2018 01:06 PM

this time the heat breaks all records

मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर-पश्चिमी राज्यों को आने वाले समय में गर्मी का प्रकोप और झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार देश भर में तापमान काफी ज्यादा रहने की संभावना है लेकिन दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और...

नेशनल डेस्क: मार्च की शुरुआत में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। उत्तर-पश्चिमी राज्यों को आने वाले समय में गर्मी का प्रकोप और झेलना पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार देश भर में तापमान काफी ज्यादा रहने की संभावना है लेकिन दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में औसत तापमान समान्य से 1.5 डिग्री से भी ज्यादा रह सकता है। जिसका नुकसान किसानों की फसल व लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। 
PunjabKesari
मौसम विभाग के महानिदेशक केजे रमेश ने बताया कि अगले तीन महीनों में उत्तर भारत मेें भीषण गर्मी पड़ने वाली है। औसत तापमान में सबसे ज्यादा वृद्धि पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में देखने को मिलेगा। यहां पर औसत तापमान में समान्य से 2.3 डिग्री की बढ़ोत्तरी होगी। इस बार गर्मी के जल्दी दस्तक देने की वजह से लू चलना भी जल्दी शुरू हो जाएगी। 
PunjabKesari
विभाग के अनुसार लू की वजह से स्थिति काफी खराब हो सकती है। फसल तैयार होने के समय तापमान बढ़ने की वजह से इसको नुकसान पहुंच सकता है। उत्पादन पर भी इसका असर पड़ सकता हे। मुंबई में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को मुंबई में अधिकतम पारा 37.4 डिग्री तक पहुंच गया था जोकि सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक है। लगातार तीसरे दिन मुंबई में लू के आसार बने हुए हैं माना जा रहा है कि इसी वजह से मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की है।
 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!