Edited By Rohini Oberoi,Updated: 06 Jun, 2026 11:31 AM

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वीकेंड (शनिवार और रविवार) को भी मौसम का मिजाज खुशनुमा बने रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से राहत का सिलसिला जारी रहेगा। आज सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही देखी...
Delhi Weather Today : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वीकेंड (शनिवार और रविवार) को भी मौसम का मिजाज खुशनुमा बने रहने की उम्मीद है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से राहत का सिलसिला जारी रहेगा। आज सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही देखी जा रही है और मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है।
आईएमडी के अनुसार शनिवार और रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश होने का अनुमान है जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 60 प्रतिशत दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: US Visa Alert: अमेरिका जाने का सपना देखने वालों को बड़ा झटका, अब H-1B वीजा मिलने पर भी नहीं मिलेगा 'ग्रीन कार्ड'
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 162 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई 'अच्छा', 51 से 100 'संतोषजनक', 101 से 200 'मध्यम', 201 से 300 'खराब', 301 से 400 'अत्यंत खराब' और 401 से 500 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है।